Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    3 साल बाद अपने देश लौटेगी नेपाली युवती:सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष के प्रयास से नेपाल से भटकी युवती की होगी घर वापसी

    13 hours ago

    1

    0

    करीब तीन साल पहले नेपाल से भटककर भारत आई युवती की अपने परिवार के पास लौटने वाली है। युवती अयोध्या के राजकीय महिला शरणालय में रह रही थी। सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष सर्वेश अवस्थी के प्रयासों से संभव हो पाया है। युवती वर्ष 2023 में गोंडा आने के बाद भटक गई थी। जिला प्रोबेशन अधिकारी गोंडा के आदेश पर उसे राजकीय महिला शरणालय अयोध्या में रखा गया था। अध्यक्ष सर्वेश अवस्थी ने बताया कि युवती लगभग तीन वर्षों से शरणालय में रह रही थी, लेकिन उसके परिजनों का कोई पता नहीं चल पाया था। न ही किसी ने उससे संपर्क किया था। प्रधान मजिस्ट्रेट शिवांगी त्रिपाठी और सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अयोध्या के निरीक्षण के दौरान इस मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने युवती को उसके घर भेजने और परिजनों का पता लगाने के लिए चर्चा की। इसके बाद, सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष ने युवती से संबंधित विवरण नेपाल दूतावास से मान्यता प्राप्त पंजीकृत संस्था 'आफंता इंडिया' को भेजे। संस्था 'आफंता इंडिया' ने युवती के भाई और माता को खोज निकाला और उनकी बात कराई। युवती और उसके परिजन इस खबर से बेहद खुश हैं। वे जल्द से जल्द भारत आकर युवती को अपने साथ नेपाल ले जाना चाहते हैं। अध्यक्ष सर्वेश अवस्थी ने बताया कि युवती से संबंधित सभी जांचें पूरी हो गई हैं। युवती की आयु लगभग 22 वर्ष है। उसके पिता अब जीवित नहीं हैं। मां और भाई हैं। नेपाल दूतावास ने पत्र भेजकर आभार व्यक्त किया है। युवती को उसके भाई व माता के साथ जल्द नेपाल भेजे जाने का अनुरोध किया है। सर्वेश अवस्थी ने यह भी बताया कि घर से बिछड़ी इस युवती को उसके परिवार तक पहुंचाने का यह एक संयुक्त प्रयास था, जो प्रधान मजिस्ट्रेट और सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निरीक्षण के दौरान संज्ञान लेने के कारण ही संभव हो सका।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर के रामगढ़ ताल में मिली लड़की लाश:मंगलवार को हुई थी लापता, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article
    देवरिया में स्टेशन के पास ट्रेन से गिरा यात्री:गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर, गुजरात से अपने घर लौट रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment