Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में स्टेशन के पास ट्रेन से गिरा यात्री:गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर, गुजरात से अपने घर लौट रहे थे

    11 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के अहिल्यापुर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार सुबह एक यात्री चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने उसे देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायल यात्री की पहचान सिवान जनपद के कचनार गांव निवासी शिवनाथ राय (45) पुत्र भिखारी राय के रूप में हुई है। शिवनाथ राय गुजरात के राजकोट में निजी नौकरी करते हैं और अपने गांव लौट रहे थे। वह गोरखपुर रेलवे स्टेशन से सिवान जाने के लिए दूसरी ट्रेन में सवार हुए थे। अहिल्यापुर रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं। बरियारपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को यात्री के पास से राजकोट से गोरखपुर तक का रेल टिकट मिला है। उसके मोबाइल फोन से परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला चलती ट्रेन से गिरने का लग रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि घायल की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    3 साल बाद अपने देश लौटेगी नेपाली युवती:सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष के प्रयास से नेपाल से भटकी युवती की होगी घर वापसी
    Next Article
    बड़ौत में मिली नाबालिग छात्राओं की लास्ट लोकेशन:एडमिट कार्ड के बहाने घर से निकली थी, पुलिस कर रही तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment