Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर के रामगढ़ ताल में मिली लड़की लाश:मंगलवार को हुई थी लापता, जांच में जुटी पुलिस

    15 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के रामगढ़ ताल में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बुधवार दोपहर करीब 1: 30 बजे कुछ लोगों ने पानी के ऊपर तैरती शव देखा और घरबरा कर तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल उस जगह पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला। मृतिका की पहचान 23 साल की श्रद्धा त्रिपाठी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 17 फरवरी से वह गायब थी जिसकी गुमशुदगी का रिपोर्ट भी कैंट थाने में दर्ज करवाई गई है। पहली नजर यह मामला सुसाइड का माना जा रहा है, हालांकि सच्चाई पता करने के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है। घर वालों को इसकी सूचना दे गई है। लाश पुलिस के कब्जे में है। डेड बॉडी काले जींस और हुडी पहनी नजर आई। जानिए पूरा मामला… गोरखपुर के कैंट थाना अंतर्गत डिबिया धोबी टोला की रहने वाली 23 साल की श्रद्धा उर्फ़ निशु मंगलवार को किसी काम से बाहर गई और बहुत देर तक वापस नहीं लौटी। घर वालों ने बहुत बार फोन ,मिलाया लेकिन श्रद्धा का कुछ पता नहीं चला। काफी ज्यादा छानबीन करने के बाद परिजनों ने कैंट थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई। पुलिस भी जांच जुटी रही लेकिन श्रद्धा ढूंढ नहीं पाई। बुधवार को जब रामगढ़ ताल में एक युवती की लाश मिली तो पुलिस ने उसकी पहचान श्रद्धा के रूप में की। इसकी सूचना परिवार को मिलते ही घर में कोहराम का माहौल है। लाश अभी भी पुलिस के कब्जे में है और आगे की करवाई चल रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कल से चार दिन तक फूलों से महकेगा नोएडा:केदारनाथ मंदिर के होंगे दर्शन, 90 स्टॉल , बैंड और 20 से ज्यादा स्कलप्चर बनाए गए
    Next Article
    3 साल बाद अपने देश लौटेगी नेपाली युवती:सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष के प्रयास से नेपाल से भटकी युवती की होगी घर वापसी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment