Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    3 दिन में 6,615 परीक्षार्थियों ने छोड़ी होमगार्ड भर्ती परीक्षा:33,120 परीक्षार्थियों को देना पेपर, 26,505 ने दिया पेपर, एक भी नकलची नहीं पकड़ा

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित तीन दिवसीय यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा आज सोमवार देर शाम 5 बजे सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। यह परीक्षा 14 केंद्रों पर छह पालियों में आयोजित की गई थी। कुल 33,120 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी, जिनमें से 26,505 ने भाग लिया और 6,615 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे है। सोमवार को आयोजित परीक्षा की दोनों पालियों की बात करें तो, प्रथम पाली में 4,427 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1,093 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 4,473 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 1,047 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाएं और बचे हुए प्रश्न पत्र कड़ी सुरक्षा के बीच जमा कराए जा रहे है। तीन दिवसीय इस परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। सभी केंद्रों की सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही थी। आईजी देवी पाटन रेंज अमित पाठक, गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल और गोंडा डीएम प्रियंका निरंजन सहित विभिन्न पुलिस अधिकारियों, सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों द्वारा लगातार निरीक्षण किया गया। इस सख्ती का असर यह रहा कि गोंडा जिले के किसी भी परीक्षा केंद्र पर इन तीन दिनों के भीतर कोई भी 'मुन्ना भाई' या नकलची नहीं पकड़ा गया। जिले में यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा नकल विहीन और सकुशल ढंग से संपन्न हुई है। परीक्षा के दौरान, गोंडा जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर किसी भी परीक्षार्थी के कलावा या मंगलसूत्र नहीं उतरवाए गए। मुस्लिम महिलाओं के धार्मिक महत्व की कोई भी वस्तु भी नहीं हटवाई गई, जिससे उनकी भावनाओं को ठेस न पहुंचे। परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 14 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, दो एडिशनल एसपी, तीन सीओ, 40 निरीक्षक और 101 उप निरीक्षक सहित कुल 450 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई है और परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका पहुंच चुकी है आज दूसरे पाली में भी 5520 परीक्षार्थियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा देनी है। गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि आज परीक्षा का तीसरा दिन और आखिरी दिन है। आज दो पाली में परीक्षा होने के बाद सकुशल गोंडा में परीक्षा खत्म हो जाएगी। आज भी प्रथम पाली में 5520 और दूसरी पाली में भी 5520 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत:संभल में हुआ हादसा, चालक मौके से फरार
    Next Article
    बंगाल चुनाव जीत के लिए काशी में मां काली पूजा:भाजपा प्रवक्ता ने हवन में दी आहुतियां, त्रिशूल पर नींबू की बलि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment