Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंगाल चुनाव जीत के लिए काशी में मां काली पूजा:भाजपा प्रवक्ता ने हवन में दी आहुतियां, त्रिशूल पर नींबू की बलि

    2 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल में जीत की कामना के लिए सोमवार को बनारस में भाजपा नेताओं ने धार्मिक अनुष्ठान किए। शहर के काली मंदिर में भाजपा नेताओं ने हवन पूजन के बीच मां काली की सिद्धिप्राप्त पूजा की। काली पूजा के दौरान नींबू से माता को बलि दी गई। बंगाल में ममता सरकार को निर्ममता वाली सरकार बताते हुए काशीवासियों की ओर से हवन में आहुतियां दी। मां काली से की प्रार्थना करते हुए पश्चिम बंगाल के विकास के लिए भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनाने की प्रार्थना की। वाराणसी में सोमवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अशोक पाण्डेय ने रविंद्रपुरी स्थित मां काली मंदिर में हवन, पूजन और आरती समेत विशेष अनुष्ठान किया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल को अराजकता की आग में झोंक दिया है। इसलिए पश्चिम बंगाल में विकास के लिए भाजपा की डबल इंजन की सरकार जरुरी है। ममता की निर्ममता के खिलाफ आज काशीवासियों ने मां काली से प्रार्थना की और यज्ञ में आहुति देकर पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनाने की कामना की। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में पहले चरण के चुनाव में 152 सीटों पर 90% से अधिक मतदान दर्ज किया गया। पश्चिम बंगाल में बदलाव का संकेत ही रिकार्ड तोड़ मतदान को माना जा रहा है। यह मतदान प्रतिशत आजादी के बाद सबसे अधिक बताया जा रहा है। कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ममता बनर्जी से ऊब चुकी है और बदलाव का इंतजार कर रही है। इस दौरान सुनील मिश्रा,सुधीर मिश्रा, अजय कृष्ण त्रिपाठी, नवरतन राठी, शैलेन्द्र मिश्रा,अवनीश पाण्डेय, अनूप जायसवाल, अमित श्रीवास्तव, प्रदीप चौबे, सूरज सेठ , विनीत पाण्डेय, इमरान खान, अमन सिंह, अमित चौधरी, सागर कुमार, शिवा चौधरी सहित अनेकों कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    3 दिन में 6,615 परीक्षार्थियों ने छोड़ी होमगार्ड भर्ती परीक्षा:33,120 परीक्षार्थियों को देना पेपर, 26,505 ने दिया पेपर, एक भी नकलची नहीं पकड़ा
    Next Article
    महराजगंज में दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत:रमपुरवा में दूसरे बाइक चालक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment