Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    30 लाख की अफीम के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार:बदायूं में नारकोटिक्स टीम का छापा, तीन किलो अफीम बरामद

    3 hours ago

    1

    0

    बदायूं में नारकोटिक्स लखनऊ और सदर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन किलो अवैध अफीम के साथ एक दंपति को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 30 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने पूछताछ के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। सदर कोतवाली एसएचओ संजय सिंह ने बताया कि पुलिस और नारकोटिक्स लखनऊ की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। टीम ने क्षेत्र के कटरा जालंधरी सराय गली नंबर चार से ज्ञान सिंह पुत्र कन्हई लाल और उनकी पत्नी को पकड़ा। दोनों के कब्जे से तीन किलो अवैध अफीम बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपियों से तस्करी से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए। इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को थाना कोतवाली लाकर आवश्यक कागजी कार्रवाई की। इस संयुक्त टीम में नारकोटिक्स लखनऊ के निरीक्षक जीशान अली, कांस्टेबल विकास कुमार तथा थाना कोतवाली बदायूं के चौकी प्रभारी मालवीगंज उपनिरीक्षक हितेश कुमार, कांस्टेबल सुशील कुमार और महिला कांस्टेबल अर्चना राजपूत शामिल थीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मजिस्ट्रेट एफआईआर दर्ज करने का आदेश देने को बाध्य नहीं:हाईकोर्ट ने कहा मजिस्ट्रेट विवेक का प्रयोग कर ‘शिकायत’ भी दर्ज कर सकते हैं
    Next Article
    15 से 17 फरवरी तक रेलवे समपार संख्या-80 रहेगा बंद:रेलवे ने पत्र जारी कर दी जानकारी, वैकल्पिक मार्ग से होगी आवाजाही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment