Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    15 से 17 फरवरी तक रेलवे समपार संख्या-80 रहेगा बंद:रेलवे ने पत्र जारी कर दी जानकारी, वैकल्पिक मार्ग से होगी आवाजाही

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर के किसान नगर से बिधनू को जाने वाली सड़क पर स्थित रेलवे समपार संख्या-80 (किमी 1420/16-17) पर अनुरक्षण एवं मरम्मत कार्य के चलते तीन दिन तक यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। रेलवे प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार यह कार्य 15 फरवरी 2026 को सुबह 7 बजे से शुरू होकर 17 फरवरी 2026 को शाम 6 बजे तक चलेगा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रेल यातायात की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नियमित अनुरक्षण और मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। कार्य अवधि के दौरान उक्त समपार से किसी भी प्रकार का सड़क यातायात संचालित नहीं होगा। संबंधित विभागों को आवश्यक यातायात नियमन और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कार्य समयबद्ध और सुरक्षित ढंग से पूरा हो सके। यह रहेगा वैकल्पिक मार्ग यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किसान नगर से विधनू जाने के लिए सचेंडी से रेलवे समपार संख्या-81 होते हुए रमईपुर मार्ग से आवागमन की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का ही उपयोग करें। समपार संख्या-80B 14 फरवरी शाम से खुलेगा वहीं भैरमपुर से मोहनपुर होते हुए सोना गांव जाने वाली सड़क पर स्थित रेलवे समपार संख्या-80B (किमी 1422/11-12) पर चल रहा अनुरक्षण कार्य 14 फरवरी 2026 को शाम 7 बजे तक पूरा कर लिया जाएगा। यह समपार 14 फरवरी को शाम 7 बजे से पुनः सड़क यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित तिथियों के दौरान यातायात प्रतिबंध का पालन करें और वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें, जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना या अव्यवस्था की स्थिति न उत्पन्न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    30 लाख की अफीम के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार:बदायूं में नारकोटिक्स टीम का छापा, तीन किलो अफीम बरामद
    Next Article
    सहारनपुर में महिला तस्कर अरेस्ट:140 ग्राम स्मैक जब्त, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 28 लाख रुपये

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment