Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    30 मई तक बन जाएगी विरासत गलियारा की सड़कें:कनेक्टिंग गलियों के दुकानदार परेशान, बोले- बारिश में दुकान तक घुस जाता है पानी

    1 hour ago

    2

    0

    सीएम योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट विरासत गलियारा का निर्माण कार्य इन दिनों तेजी से चल रहा है। सड़क चौड़ीकरण और नाले के निर्माण का काम जारी है। माना जा रहा की 30 मई तक काम पूरा कर लिया जाएगा। लेकिन हाल ही में हुई बारिश ने स्थानीय दुकानदारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खासतौर पर उन दुकानदारों को ज्यादा दिक्कत हो रही है, जिनकी दुकानें इंटरलिंकिंग गलियों के अंदर हैं। कुछ दिन पहले हुई करीब एक घंटे की बारिश के बाद कई गलियों में पानी भर गया। जिससे जलजमाव की स्थिति बन गई। इसको लेकर दैनिक भास्कर ने पांडेयहाता, घंटाघर और रेती इलाके के दुकानदारों से बात की, जिनकी राय इस मुद्दे पर अलग-अलग रही। पांडेयहाता, घंटाघर और रेती के दुकानदारों की मांग पांडेयहाता के दुकानदार सैयद दानिश ने बताया कि “इस निर्माण से रोड तो चौड़ी हो गई है। लेकिन गली में हम दुकानदारों को परेशानी बढ़ गई है। गली के अंदर नाली विरासत गलियारा के नाले में आकर मिल रही है। बड़े नाले में पानी आकर चोक होने से कॉम्प्लेक्स और दुकान के अंदर तक पानी भर जा रहा।” घंटाघर के दुकानदार शिवम पटवा ने कहा कि “कई जगहों पर नाले का स्लैब खुला होने से कस्टमर और व्यापारी उसी में गिर जा रहे।” हमारी यही मांग है कि सरकार इसका निर्माण जल्द से जल्द करवाए। वहीं रायगंज (वार्ड 57) के पार्षद अशोक यादव ने बताया कि “जबसे यह काम शुरू हुई है, मैं खुद अपने वार्डों में जाकर देखता हूं कि कहा लोगों को समस्या हो रही है। अभी जो 2–3 दिन पहले बारिश हुई थी उससे सभी कनेक्टिंग गलियों में पानी भर गया था। उन्होंने कहा कि हमलोगों ने नालों के ब्लॉकेज वाले प्वाइंट को खोला तब जाकर पानी निकलना शुरू हुआ। मैं पीडब्लूडी और नगर निगम से यही कहना चाहता हूं कि इसका स्थाई रास्ता निकला जाय। नहीं तो बारिशों के समय में बहुत दिक्कत होगी।” मनीष पटवा ने कहा कि “देखिए इस निर्माण से दुकानदारी तो प्रभावित हुई है। लेकिन इस लगन में बहुत दिक्कत नहीं हुई। अगर पिछले साल से तुलना करें तो यह साल अच्छा रहा। पिछले साल तो हमलोग रोड पर आ गए थे।” रेती चौक के दुकानदार अनन्य गुप्ता ने उम्मीद जताई कि “पिछली बारिश से गली के अंदर जो छोटे दुकानदार है उनको दिक्कत हुई होगी। मेरा मानना है कि यह प्रोजेक्ट जब पूरा तैयार हो जाएगा तो सभी की समस्या दूर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि- एक समय पर यहां फुटफॉल बहुत कम होने लगा था। लोग बोल रहे थे कि ये मार्केट डेड होने वाला है। योगी जी ने हिम्मत करके ये काम किया है तो आने वाले दिनों इसका बेनिफिट हमलोगों को दिखाई देगा।” अधिकारी बोले- 30 मई तक होगा काम पूरा पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन अरविंद सिंह ने बताया कि काम को तेजी की किया जा रहा। ताकी लोगों को ज्यादा दिक्कत ना हो। उन्होंने कहा कि- बारिश के मौसम से पहले इस प्रोजेक्ट को तैयार कर लिया जाएगा। 30 मई से पहले उम्मीद है कि विरासत गलियारा में काम पूरा हो जाएगा। वहीं अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने कहा कि “विरासत गलियारा के इंटरलिंकिंग गली में बने नालों की सफाई के निर्देश दिए गए हैं। जलभराव रोकने के लिए संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।”
    Click here to Read more
    Prev Article
    पार्किंग के चक्कर में ठप पड़ा गोलघर का व्यापार:दुकानदार बोले- दुकानों के सामने से उठ रही गाड़ियां, डर से नहीं रुकते कस्टमर्स
    Next Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:रावतपुर रेलवे स्टेशन बंद होगा, 17 क्रॉसिंग खत्म होंगी; सांसद बोले- ममता बनर्जी मानसिक विक्षिप्त हो चुकी हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment