Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी के सीजन में सब्जियों के दाम बढ़ें:आलू-टमाटर, मटर समेत कई सब्जियां महंगी हुईं

    1 hour ago

    2

    0

    हरदोई में शादियों का सीजन (सहालग) शुरू होते ही सब्जियों के दामों में तेजी दर्ज की गई है। इससे आम लोगों की रसोई का बजट प्रभावित हुआ है। पिछले एक सप्ताह के भीतर कई प्रमुख सब्जियों की कीमतों में 10 से 25 रुपये प्रति किलोग्राम तक की बढ़ोतरी हुई है। बढ़ती मांग और कम आपूर्ति के कारण थोक और खुदरा दोनों बाजारों में कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। सहालग की शुरुआत के साथ ही सब्जियों के दाम बढ़ने लगे थे और यह तेजी अभी भी जारी है। इस समय आलू, टमाटर, भिंडी, मटर और हरी मिर्च जैसी आवश्यक सब्जियां सबसे अधिक महंगी हुई हैं। टमाटर, जो पहले 10 से 15 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा था, अब 20 से 25 रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, हरा मटर 80 से 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है। आलू के दाम भी 10-15 रुपये से बढ़कर 20-25 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं। सब्जी और प्याज के थोक विक्रेता मोहम्मद यासीन उर्फ रजी के अनुसार, मंडियों में सब्जियों की आवक कम है, जबकि सहालग के कारण मांग कई गुना बढ़ गई है। इसी वजह से कीमतों में उछाल आ रहा है और आने वाले दिनों में और बढ़ोतरी की संभावना है। गृहिणियों सोनी, हेमलता और साधना ने बताया कि रोजाना बढ़ते दामों ने घर का बजट बिगाड़ दिया है। अब पहले जितनी मात्रा में सब्जियां खरीदना मुश्किल हो रहा है। सब्जी आढ़ती रियासत ने जानकारी दी कि शादी-ब्याह के सीजन में मांग लगभग दोगुनी हो जाती है, जिससे कीमतों पर सीधा असर पड़ता है। इसके अतिरिक्त, मौसम में बदलाव और फसलों की कम पैदावार के कारण भी बाजार में आवक घटी है। व्यापारियों का मानना है कि यदि आने वाले दिनों में आपूर्ति बढ़ती है तो कीमतों में थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि, सहालग समाप्त होने तक सब्जियों के दाम ऊंचे बने रहने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिव्यांगों के लिए कानपुर में पुनर्वास केंद्र बन रहा:पुराने बर्न वार्ड में डेंटल लैब भी बनाई जाएगी; 18 जिलों के लोगों को मिलेगा फायदा
    Next Article
    अंतिम संस्कार से पहले अज्ञात शव की हुई पहचान:सीतापुर से आए परिजनों ने मुक्तिधाम पहुंचकर दाह संस्कार रोका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment