Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL का गणित- हैदराबाद नंबर-1, पंजाब दूसरे स्थान पर खिसकी:आज बेंगलुरु के पास टेबल टॉपर बनने का मौका, लखनऊ हारा तो बाहर

    1 hour ago

    1

    0

    सनराइजर्स हैदराबाद IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई है। उसने बुधवार को अपने घरेलू मैदान पर पंजाब किंग्स को 33 रन से हराया। वहीं, पंजाब की टीम हार के बाद दूसरे स्थान पर खिसक गई है। राजीव गांधी उप्पल स्टेडियम में 236 रन चेज कर रही पंजाब की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 202 रन तक ही पहुंच सकी। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन पंजाब लगातार तीसरा मैच हारी, सनराइजर्स की 7वीं जीत IPL के मौजूदा सीजन में शानदार शुरुआत करने वाली पंजाब किंग्स ने लगातार तीसरा मैच गंवाया है। जबकि हैदराबाद ने सीजन में 7वीं जीत हासिल की है। आज के मैच का हाल लखनऊ की राह कठिन, हारी तो बाहर लखनऊ सीजन में 10वां मैच खेलने जा रही है। टीम के पास 9 मैच के बाद महज 4 अंक ही है। उसे अभी 5 मैच और खेलने हैं। अगर ऋषभ पंत की टीम आज हार जाती है, तो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। टॉप-4 में पहुंचने के लिए उसे अगले सभी मुकाबले जीतने ही होंगे। इसके बावजूद प्लेऑफ के लिए अन्य टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा। बेंगलुरु जीत से प्लेऑफ के करीब आएगा बेंगलुरु ने 9 मैचों में 6 जीत दर्ज करके 12 अंक हासिल कर लिए हैं। ऐसे में हर जीत उसे प्लेऑफ के और करीब पहुंचा देगी। पिछले मैच में बेंगलुरु को गुजरात ने हराया था। टीम ने अब तक 3 मैच ही हारे हैं। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स क्लासन को ऑरेंज कैप, अभिषेक-राहुल को पीछे छोड़ा हैदराबाद के हेनरिक क्लासन सीजन के टॉप स्कोरर बन गए हैं। वे 11 मैचों में 5 फिफ्टी के सहारे 494 रन बना चुके हैं। उन्होंने अपनी टीम के अभिषेक शर्मा (475 रन) को और दिल्ली के केएल राहुल (445 रन) को पीछे छोड़ दिया है। आज कोहली टॉप-3 में जगह बना सकते हैं। पर्पल कैप लीडरबोर्ड में बदलाव नहीं मैच के बाद टॉप विकेट टेकर्स की लिस्ट में बदलाव नहीं हुआ है। बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार और चेन्नई के अंशुल कम्बोज एक समान 17-17 विकेट के साथ पहले और दूसरे स्थान पर हैं। गुजरात के कगिसो रबाडा 16 विकेट लेकर नंबर-3 पर हैं। -------------------------------------------------- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… पंजाब की लगातार तीसरी हार, हैदराबाद 33 रन से जीती IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 236 रन का टारगेट दिया है। पंजाब ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 235 रन बनाए। जवाब में 20 ओवर के बाद 7 विकेट पर 202 रन ही बना सकी। कूपर कोनोली ने शतक लगाया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ बना मुंगेर, तहखानों में चल रही अवैध हथियार फैक्ट्रियां:अलमारी के नीचे बनी सुरंग में चलती मिली फैक्ट्री, BCA स्टूडेंट ऑन डिमांड करता था सप्लाई
    Next Article
    हैदराबाद-पंजाब मैच के टॉप मोमेंट्स एंड रिकॉर्ड्स:लगातार 3 छक्कों से ईशान की फिफ्टी; कोनोली ने चौके सेंचुरी पूरी की

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment