Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    30 साल की एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही की मौत:गाजियाबाद में घर में चक्कर खाकर गिरीं, 50 से ज्यादा हरियाणवी गानों में काम किया

    5 hours ago

    2

    0

    हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही (30) का निधन हो गया। 21 अप्रैल (मंगलवार) की देर रात गाजियाबाद स्थित घर पर उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह चक्कर खाकर जमीन पर गिर गईं। इससे उनके सिर पर गहरी चोट लग गई। परिवारवाले उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह गाजियाबाद में उनका अंतिम संस्कार किया गया। दिव्यांका 50 से ज्यादा हरियाणवी गानों में काम कर चुकी थीं। उन्होंने मासूम शर्मा, अमित सैनी रोहतकिया, केडी के साथ भी काम किया है। उनके इंस्टाग्राम पर 1.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। पहले दिव्यांका सिरोही की तस्वीरें… यूपी के गाजियाबाद में रहता है परिवार दिव्यांका सिरोही का जन्म 19 नवंबर, 1996 को बुलंदशहर में हुआ था। उनका परिवार गाजियाबाद में रहता है। दिव्यांका ने मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से B.Com किया था। इसके बाद सिक्किम से MBA किया। फिर गुरुग्राम से B.Ed की डिग्री ली। दिव्यांका के दो भाई- हिमांशु, दीपांशु और बहन जसमीत हैं। पिता गजेंद्र ट्रांसपोर्टर हैं और मां अनीता हाउस वाइफ हैं। भाई हिमांशु ने दैनिक भास्कर को बताया कि मंगलवार रात दिव्यांका घर पर ही थी। रात करीब 8 बजे उसकी तबीयत बिगड़ी और वह फर्श पर गिर गई। गिरने से उसके सिर में अंदरूनी चोट लगी और खून निकलने लगा। जब मेरा छोटा भाई दीपांशु उसके पास पहुंचा, तब तक उसका शरीर ठंडा पड़ चुका था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिंगर मासूम शर्मा ने मंच से कराई थी पहचान सिरसा के जेसीडी में लाइव शो में सिंगर मासूम शर्मा के साथ भी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही ने मंच शेयर किया था। जैसे ही दिव्यांका मंच पर पहुंचीं, तो शो वहां मौजूद दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाई थीं। मासूम शर्मा ने खुद दिव्यांका का नाम लेकर दर्शकों से पहचान करवाई थी। इस दौरान दिव्यांका काफी देर तक मंच पर रही थीं। पढ़िए दिव्यांका के हरियाणवी इंडस्ट्री में आने की कहानी… टिक-टॉक से शुरुआत, 20 मिलियन व्यूज आए एक इंटरव्यू में दिव्यांका ने बताया था कि मुझे बचपन से ही एक्टिंग और डांस का शौक था। मैंने दिवाली पर टिक-टॉक पर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के गाने 'मेरी मम्मी नूं पसंद नि तू' गाने पर वीडियो बनाया था। यह वीडियो मेरे एक्सप्रेशन की वजह से वायरल हो गया। उस वीडियो पर करीब 20 मिलियन व्यूज आए थे। इसके बाद टिक-टॉक पर मेरे 5 मिलियन फॉलोअर्स हो गए थे। 2018 में जॉब की, फिर फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की दिव्यांका ने परिवार के सपोर्ट को लेकर कहा था कि कभी भी ऐसा फील नहीं हुआ कि परिवार साथ नहीं देगा। परिवार ने हर तरीके से मेरा साथ दिया। फाइनेंशियली भी मैंने खुद को मैनेज किया। 2018 में मैंने जॉब भी की। जब मुझे लगा कि मैं इस इंडस्ट्री में कुछ कर सकती हूं, तब मैंने जॉब छोड़ दी। इसके बाद हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री की शुरुआत हुई। शूटिंग पर भाई को लेकर जाती थीं इंडस्ट्री को लेकर दिव्यांका ने कहा था कि अगर आप ठीक हों, तो सब कुछ ठीक है। हर जगह हर तरीके के लोग मिलते हैं। जो लोग मैनेज नहीं कर पाते, उनके लिए ये लाइन गंदी है। मेरे पास टीम है। मैं शूटिंग पर अपने भाई को लेकर जाती हूं। पापा को डायबिटीज है, इसलिए वह जा नहीं सकते। शादी पर कहा था- अभी इरादा नहीं शादी के सवाल पर दिव्यांका ने कहा था कि चाहे लव मैरिज हो या अरेंज, शादी का लड्डू खाकर भी पछताना पड़ता है और न खाकर भी। इसलिए बेहतर है कि न खाकर ही पछता लिया जाए। फिलहाल मेरा शादी का कोई इरादा नहीं है। शादी के बाद भी कई चीजें संभालनी पड़ती हैं। मैं अपने परिवार के लिए बेटी नहीं, बेटे की तरह हूं। एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही के निधन कलाकारों ने इस तरह जताया शोक… मंजीत पांचाल ने लिखा- गजब की आर्टिस्ट थी हरियाणवी कलाकार मंजीत पांचाल ने एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसमें लिखा- हरियाणवी आर्टिस्ट दिव्यांका सिरोही हमारे बीच नहीं रहीं। गजब की आर्टिस्ट थी, सच में। मैसेज के अंत में दुख जताते हुए आंसू बहाते इमोजी भी बनाए। ……………….. ये खबर भी पढ़ें नवजात बच्चे को 2 घंटे पकड़कर बैठा रहा बंदर:मां चिल्लाती रही, लेकिन छोड़ा नहीं, मुजफ्फरनगर में पड़ोसियों को काटने दौड़ा यूपी के मुजफ्फरनगर में एक बंदर घर के अंदर 3 महीने के बच्चे को 2 घंटे तक पकड़कर बैठा रहा। बच्चा कमरे के अंदर बेड पर लेटा था। परिवार वाले अपने-अपने काम बिजी थे। इस दौरान एक बंदर दबे पांव कमरे में आया और बच्चे के पास जाकर बैठ गया। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बारात में नाच रहीं महिलाओं को चुड़ैल कहने वाला गिरफ्तार:बोला- माफ कर दो, गलती हो गई; बरेली में थाने से लंगड़ाते हुए निकला
    Next Article
    कार की टक्कर से 6 वर्षीय बच्चे की मौत:जालौन में कोल्ड ड्रिंक लेने जा रहा था बच्चा, आरोपी मौके से फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment