Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ अग्निकांड की जगह पर एक सप्ताह से मदद जारी:राजस्थान से मदद करने टीम पहुंची, पीड़ितों को हीट-रेसिस्टेंट वॉटरप्रूफ शेल्टर टेंट बांटा

    1 hour ago

    2

    0

    लखनऊ के विकासनगर अग्निकांड को एक सप्ताह हो गए। जिसके बाद लगातार मदद का सिलसिला जारी है। 15 अप्रैल को भीषड़ आग लगी थी जिसमें 250 से अधिक झुग्गीयां जलकर खाक हो गई थी। कपड़े , जेवर , बर्तन , कैश सब कुछ जल गया था। जिसके बाद सैकड़ो लोगों ने आगे बढ़ चढ़कर बस्ती वालों की मदद किया। मदद की कड़ी में राजस्थान के जोधपुर की 'ट्रू होप फाउंडेशन' (True Hope Foundation) भी आई और सहायता किया। संस्था की तरफ से लोगों को दोबारा आशियाना बनाने में मदद करने के लिए हीट-रेसिस्टेंट वॉटरप्रूफ शेल्टर टेंट दिया गया। 10x20 फीट के विशेष टेंट लोगों को उनके आशियाना बनाने के लिए वितरित किया गया। ये खास टेंट भीषण गर्मी और आने वाली बारिश में बेहद लाभदायक साबित होंगे। टेंट के साथ ही लोगों को चटाई बर्तन समेत कई घरेलू जरूरी समान बांटे गए। संस्था के संस्थापक धवल दर्जी ने कहा जब भी कहीं आग लगती ,या आपदा आती है तो लोगों के सामने सबसे बड़ा संकट होता है सर छुपाने की जगह। हम लोग आपदा प्रबंधन और आपातकालीन सहायता के लिए काम करता है। जिसके तहत पूरे देश में 'सेफर शेल्टर' (Safer Shelter) मुहिम चलाते हैं। हर व्यक्ति को ये कोशिश करना चाहिए कि लोगों की सहायता करें। विशेष कर उन जगहों पर जहां कोई आपदा या मुसीबत आती है वहां बढ़ चढ़कर सहयोग करना चाहिए यही सबसे बड़ी मानवता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SGPGI महिला रेजिडेंट का साथी डॉक्टर ने यौन शोषण किया:पीड़िता बोली- कैंपस में बदनाम किया, लखनऊ पुलिस कर रही जांच
    Next Article
    देवरिया में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत:मठिया चौराहे के पास वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment