Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत:मठिया चौराहे के पास वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी

    2 hours ago

    2

    0

    देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक सड़क हादसे में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना लपकनी इलाके में मठिया चौराहा के पास हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान गौरीबाजार थाना क्षेत्र के लपकनी निवासी रामाकांत चौहान (55) पुत्र दहाड़ी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रामाकांत अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने घायल रामाकांत को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें देवरिया मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर फरार वाहन की पहचान करने में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ अग्निकांड की जगह पर एक सप्ताह से मदद जारी:राजस्थान से मदद करने टीम पहुंची, पीड़ितों को हीट-रेसिस्टेंट वॉटरप्रूफ शेल्टर टेंट बांटा
    Next Article
    गंगा एक्सप्रेस-वे के पास हादसा, दो ममेरे भाइयों की मौत:बहन की शादी का तिलक चढ़ाने जा रहे थे, वाहन ने बाइक में मारी टक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment