Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    300 फीट गहरी खदान से व्यक्ति का शव:महोबा में SDRF ने 72 घंटे बाद रेस्क्यू कर निकाला बाहर

    2 hours ago

    2

    0

    महोबा के कबरई में 300 फीट गहरी खदान में गिरे एक व्यक्ति का शव 72 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है। SDRF की टीम ने शनिवार सुबह रमकुंडा पहाड़ स्थित खदान से शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान अशोक शर्मा (40) के रूप में हुई है। पिछले तीन दिनों से SDRF और प्रशासन की टीम इस चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी थी। खदान की अत्यधिक गहराई और पानी के दबाव के कारण गोताखोरों को शव निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। शुरुआती दौर में इस घटना को पारिवारिक कलह या आत्महत्या के प्रयास से जोड़कर देखा जा रहा था। हालांकि, मृतक के भाई धर्मेंद्र शर्मा ने कबरई थाने में प्रार्थना पत्र देकर स्थिति स्पष्ट की है। धर्मेंद्र शर्मा के अनुसार, अशोक शर्मा 29 अप्रैल की सुबह करीब 9:30 बजे शौच के लिए रमकुंडा पहाड़ की तरफ गए थे। वहां अचानक पैर फिसलने के कारण वह अनियंत्रित होकर गहरी खदान में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। थाना पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो पाएगी। प्रार्थना पत्र के आधार पर आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में ओलावृष्टि मुआवजा न मिलने से किसान नाराज:कुठौंद-माधौगढ़ रोड जाम कर शीघ्र राहत की मांग
    Next Article
    चिल्हिया में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़:चारों अपराधी दबोचे, एक घायल; दरोगा बाल-बाल बचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment