Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में ओलावृष्टि मुआवजा न मिलने से किसान नाराज:कुठौंद-माधौगढ़ रोड जाम कर शीघ्र राहत की मांग

    2 hours ago

    2

    0

    जालौन में हाल ही में हुई ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया था। जिससे माधौगढ़ विकासखंड के न्याय पंचायत ईटो क्षेत्र के दर्जनों गांवों में खड़ी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुईं थी, जिससे अन्नदाताओं को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। गेहूं, चना और सरसों जैसी प्रमुख फसलें ओलों की मार से नष्ट हो गईं, लेकिन इसके बावजूद अब तक किसानों को कोई मुआवजा नहीं मिल पाया है। मुआवजे में हो रही देरी से नाराज किसानों का गुस्सा शनिवार को सड़कों पर फूट पड़ा। बड़ी संख्या में किसान कुठौंद–माधौगढ़ रोड पर एकत्रित हुए और जाम लगाकर प्रदर्शन किया। किसानों ने शासन और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द राहत राशि दिलाने की मांग की। जाम के चलते मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि ओलावृष्टि से उनकी पूरी फसल चौपट हो गई है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति डगमगा गई है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक न तो कोई ठोस कार्रवाई की गई और न ही मुआवजे की प्रक्रिया तेज की गई है। किसानों ने सवाल उठाया कि आखिर अन्नदाता को राहत देने में इतनी देरी क्यों हो रही है। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। इसके बाद किसानों ने जाम समाप्त किया। फिलहाल किसानों की मांग है कि शासन स्तर से शीघ्र हस्तक्षेप कर उन्हें राहत दिलाई जाए, ताकि वे इस संकट से उबर सकें और आने वाली फसलों की तैयारी कर सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अवैध परिवहन करते डंपर पकड़ा, 55,780 जुर्माना:फर्रुखाबाद में डीएम के निर्देश पर हुई कार्रवाई
    Next Article
    300 फीट गहरी खदान से व्यक्ति का शव:महोबा में SDRF ने 72 घंटे बाद रेस्क्यू कर निकाला बाहर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment