Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    '33% नहीं दोगे तो 50% आरक्षण लेंगी महिलाएं':बाबा रामदेव बोले- गुलामों वाली पढ़ाई खत्म होगी, शिक्षा मंत्री ने कहा- यह संत की लीला

    4 hours ago

    2

    0

    बाबा रामदेव ने लखनऊ में भारतीय शिक्षा बोर्ड के रिजनल ऑफिस का उद्घाटन किया। इस मौके पर कहा-महिलाओं को 33% आरक्षण नहीं मिला तो वो 50% आरक्षण ले लेंगी। उनको दया का पात्र नहीं समझना चाहिए। महिलाएं पराक्रम, शौर्य, वीरता और स्वाभिमान से 50% का योगदान दे रही हैं। वहीं शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कहा- संत की लीलाओं को कोई जान नहीं सकता। भारतीय शिक्षा बोर्ड को संतों की लीला की तरह मानकर इसे अपनाएं। विभाग की ओर से नए बोर्ड को पूरी सहायता मिलेगी। बोर्ड के चेयरमैन डॉ. एनपी सिंह ने कहा-रिजनल ऑफिस से विद्यालयों की बेहतर मॉनिटरिंग हो सकेगी। बाबा रामदेव की 2 महत्वपूर्ण बातें… 1. गुलामी की मानसिकता वाली पढ़ाई: बच्चे अभी तक गुलामी की मानसिकता वाली पढ़ाई कर रहे थे। नए शिक्षा बोर्ड से गुलामी की मानसिकता से आजादी मिलेगी। पहले के बोर्ड की पढ़ाई से बच्चे अपने माता-पिता और गुरुजनों का आदर करना भूल गए थे। सुबह उठकर माता-पिता के पैर छूना भूल गए थे। अब नए बोर्ड से शिक्षा पद्धति में बड़ा बदलाव होगा। यहां से पढ़कर निकलने वाले बच्चे न केवल पूरे देश में बल्कि दुनिया भर में भारत का नाम रोशन करेंगे। इस बोर्ड से पढ़ने वाला बच्चा गलत राह पर नहीं जाएगा। 2. महिलाओं को दया का पात्र नहीं समझे: महिलाओं के लिए 33% आरक्षण की मांग थी। महिलाएं पराक्रम, शौर्य, वीरता और स्वाभिमान से 50% का योगदान दे रही हैं। अगर उन्हें 33% का आरक्षण नहीं मिला तो वो खुद 50% से आरक्षण ले लेंगी। महिलाओं को दया का पात्र नहीं समझना चाहिए। अब पढ़िए शिक्षा मंत्री-बोर्ड निदेशक ने जो कहा… संत की लीलाओं को कोई जान नहीं सकता माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कहा- जैसे डॉक्टर के पास जाते ही परिवार के सदस्य को हम उसे समर्पित करते हुए सिर्फ बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हैं। वैसे ही गुरु के समक्ष भी बच्चों को समर्पित करते हुए मन में कोई संशय नहीं रखना चाहिए। संत की लीलाओं को कोई जान नहीं सकता। ये भी एक लीला है। भारतीय शिक्षा बोर्ड को संतों की लीला की तरह मानकर इसे अपनाएं। हीं, पूर्व मंत्री महेन्द्र सिंह ने कहा कि यह पहला भारतीय बोर्ड है, जिसका बीज बाबा रामदेव ने बोया है। 'पहला भारतीय बोर्ड है जिसका बीज बाबा रामदेव ने बोया' बोर्ड के चेयरमैन डॉ. एनपी सिंह ने कहा- बोर्ड में प्रमुख शिक्षाविदों को शामिल किया गया है। इसमें सात पूर्व कुलपति भी जुड़े हैं, जिनके अनुभव से शिक्षा क्षेत्र को नया आयाम मिलेगा। भारतीय शिक्षा बोर्ड का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण, भारतीय मूल्यों पर आधारित और आधुनिक शिक्षा व्यवस्था को बढ़ावा देना है। लखनऊ में क्षेत्रीय कार्यालय खुलने से प्रदेश के विद्यालयों की बेहतर मॉनिटरिंग हो सकेगी। अब नारी शक्ति वंदन अधिनियम को जानिए… 17 अप्रैल 2026 को संसद के विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण से जुड़ा 131वां संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में गिर गया। यह बिल 30 साल में 7वीं बार खारिज हुआ, जब सरकार इसे पास कराने के लिए जरूरी दो-तिहाई बहुमत जुटाने में विफल रही। इस बार मतदान में इसके समर्थन में 298 मत पड़े, जबकि विरोध में 230 वोट आए। यह बिल महिलाओं को 33% आरक्षण देने के साथ-साथ परिसीमन से जुड़ा था। विपक्षी दलों ने जनगणना और परिसीमन के बिना ही आरक्षण को तुरंत लागू करने की मांग की थी, जबकि सरकार ने इसे इसके साथ जोड़कर पेश किया। 12 साल के शासन में यह पहला मौका था, जब मोदी सरकार सदन में कोई बिल पास नहीं करा पाई। इससे पहले अमित शाह ने लोकसभा में एक घंटे की स्पीच में कहा था कि अगर ये बिल पास नहीं होते हैं तो जिम्मेदारी विपक्ष की होगी। बिल गिरने के बाद भाजपा ने इसे मुद्दा बनाया है। जगह-जगह विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं। …………………………………. यह खबर भी पढ़ें… लखनऊ में BJP विधायक अनुपमा जायसवाल से मिले अखिलेश: उनका पुतला जलाते समय झुलसी थीं, सपा प्रमुख ने हाथ जोड़े तो मुस्कुराईं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को अचानक मेदांता हास्पिटल पहुंचे। उन्होंने वहां भर्ती भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल का हाल जाना। अखिलेश ने हाथ जोड़कर नमस्कार किया तो अनुपमा मुस्कराने लगीं। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP के IPS अजय पाल के खिलाफ शिकायत दर्ज:आरोप- मारपीट और छेड़खानी की गई; महुआ ने डांसर के साथ का वीडियो पोस्ट किया
    Next Article
    जनगणना की ट्रेनिंग में खराब खाने पर आक्रोश:MMMUT में ट्रेनिंग कर रहे शिक्षकों ने जताई नाराजगी; खाना कूड़ेदान में फेंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment