Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी से ग्वालियर तक परख यान में पहुंचे DRM:तीसरी लाइन का निरीक्षण कर बोले- जो काम बचा उसे भी जल्दी पूरा करें

    1 hour ago

    1

    0

    झांसी रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अनिरुद्ध कुमार ने मंगलवार को परख निरीक्षण यान में सवार होकर ग्वालियर तक तीसरी रेल लाइन का विस्तृत और गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ट्रैक से लेकर ओएचई सिस्टम, ब्रिज और अन्य महत्वपूर्ण संरचनाओं की बारीकी से जांच करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। 97 किमी रेलखंड का विशेष निरीक्षण डीआरएम ने झांसी से ग्वालियर के बीच करीब 97 किलोमीटर लंबे रेलखंड का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण झांसी–धौलपुर तीसरी लाइन परियोजना के तहत किया गया, जिसमें नई लाइन के निर्माण की गुणवत्ता, ट्रैक फिटनेस और परिचालन सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई। परख यान से निरीक्षण के दौरान उन्होंने ट्रैक अलाइनमेंट, रेल जोड़, बैलेस्टिंग और सिग्नलिंग सिस्टम का भी जायजा लिया। ओएचई और विद्युत व्यवस्थाओं की जांचा निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने ओएचई (ओवरहेड इक्यूपमेंट), ट्रैक्शन सिस्टम और विद्युत उपकेंद्रों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की तकनीकी खामी को तुरंत दुरुस्त किया जाए, ताकि ट्रेनों का संचालन सुरक्षित और निर्बाध बना रहे। ब्रिज और लेवल क्रॉसिंग पर विशेष ध्यान मार्ग में पड़ने वाले पुलों (ब्रिज) और लेवल क्रॉसिंग का भी गहन निरीक्षण किया गया। डीआरएम ने इन संरचनाओं की मजबूती, रखरखाव और सुरक्षा मानकों की जांच की तथा संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। ग्वालियर स्टेशन पर विकास कार्यों की समीक्षा ग्वालियर पहुंचकर डीआरएम ने स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म, यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई व्यवस्था और आधुनिकीकरण कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। कैटरिंग स्टॉल पर सख्ती स्टेशन निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने कैटरिंग स्टॉल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यात्रियों को हर हाल में बिल उपलब्ध कराया जाए। यदि कोई वेंडर बिल नहीं देता है, तो यात्रियों को भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होगी। साथ ही खाद्य गुणवत्ता और दरों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। लगातार जारी है निरीक्षण अभियान डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि मंडल में चल रहे विकास कार्यों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। यह अभियान रेल सेवाओं की गुणवत्ता, सुरक्षा और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। इस दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा सहित इंजीनियरिंग, विद्युत और परिचालन विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीओ यूपीनेडा, DPO, उपायुक्त उद्योग को कारण बताओ नोटिस:सीएम डैशबोर्ड में खराब प्रदर्शन पर कमिश्नर ने जताई नाराजगी
    Next Article
    BLW की जनसभा में अव्यवस्था पर हंगामा-नारेबाजी:दो मेडिकल छात्राएं बेहोश; सड़क जाम कर प्रदर्शन, पुलिस-प्रशासन से नोकझोंक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment