Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    3800 से अधिक युवाओं ने लिया मुख्यमंत्री युवा लोन:आजमगढ़ में लगातार बड़ी संख्या में रोजगार के सेक्टर में युवा बढ़ रहे हैं आगे

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ के हरिऔध कला भवन में मुख्यमंत्री युवा रोजगार के लिए मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं महिलाओं और पुरुषों ने रोजगार के लिए आवेदन किया था। जिन्हें मुख्यमंत्री युवा लोन स्वीकृत हुआ था। जिले के हरिऔध कला भवन में लगाए गए इस कैंप के माध्यम से विगत महीना में 3800 से अधिक युवाओं और युवतियों ने इस योजना का लाभ उठाया है। इस मेगा क्रेडिट कैंप में बड़ी संख्या में बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे। और सभी आने वाले रोजगार के इच्छुक लोगों को बैंक लोन के बारे में जानकारी दी जिससे की बड़ी से बड़ी संख्या में लोग इस योजना से लाभान्वित हो सके। अधिक से अधिक युवाओं को लाभ दिलाना मकसद आजमगढ़ के हरिऔध कला भवन में आयोजित इस मेगा कैंप के बारे में जानकारी देते हुए जिले के डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत लाभार्थियों को उद्यम लगाने के लिए आज लोन के चेक वितरित किए गए। आजमगढ़ जिले में 3800 से अधिक युवा और रोटियां को इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया जा चुका है लेकिन इनमें संख्या की लिमिट नहीं है। जिले के डीएम रविंद्र कुमार का कहना है कि हमारे आजमगढ़ जिले की आम जनमानस से अपील है की बड़ी संख्या में लोग इस योजना में शामिल होकर इसका लाभ उठाएं। डीएम रविंद्र कुमार का कहना है कि अपना स्वरोजगार करके अपना और अपने घर की आमदनी बढ़ाएं। इसके साथ ही देश और राष्ट्र की प्रगति में सहायक हूं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में योजना के लाभार्थी बैंकों के अधिकारी और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में शर्ट उतारकर बुलेट पर स्टंटबाजी, VIDEO:रील बना रहे टार्जन को पुलिस ने पकड़ा, बाइक सीज
    Next Article
    पाकिस्तान में एक फोटो भेजने की 15 हजार फंडिंग:कोर्ट के आदेश पर 6 लोगों को रिमांड पर लिया, ATS के अधिकारी करेंगे पूछताछ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment