Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में स्कॉर्पियो ने लोगों को रौंदा, मौत:ड्राइवर गंभीर घायल, बाइक सवार और पैदल जा रहे युवक को मारी टक्कर

    1 hour ago

    1

    0

    एटा में एक स्कॉर्पियो कार ने दो बाइक सवारों और एक पैदल यात्री को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सकरौली थाना क्षेत्र के बालगढ़ी के पास का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत जलेसर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल कार चालक को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान टूंडला निवासी बबलू शर्मा (32), सकरौली निवासी रचना (30) और नगला पार निवासी दिगंबर (55) के रूप में हुई है। वहीं घायल चालक सतेंद्र पुत्र करन सिंह रजावली का रहने वाला बताया जा रहा है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो कार जलेसर से रजावली की ओर जा रही थी। रास्ते में पैदल जा रहे व्यक्ति को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन अनियंत्रित होकर बाइक सवारों सहित पैदल यात्री को टक्कर मारते हुए निकल गया। घटना के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी नित्यानंद पांडे ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायल चालक का इलाज जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा विधायक के घर चना चोरी करने वाला गिरफ्तार:35.6 किलो चना और 1600 रुपए बरामद, भदौरा रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया
    Next Article
    1,711 युवाओं को रोजगार मेले में मिली नौकरी:4441 लोगों का हुआ इंटरव्यू, 12 से अधिक कंपनियों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment