Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    39 साल से अपने जमीन के लिए लड़ाई करता बुजुर्ग:मैनपुरी में कोर्ट-कचहरी के चक्कर, नहीं मिला न्याय

    1 hour ago

    1

    0

    तहसील किशनी क्षेत्र के ग्राम रठेह निवासी उमाशंकर पिछले 39 साल से अपनी 4 बीघा जमीन पर कब्जे के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। उन्हें अब तक न्याय नहीं मिला है। उमाशंकर पुत्र श्रीराम के अनुसार, उन्हें वर्ष 1981 में इस जमीन का पट्टा मिला था। 1986 से वह लगातार अपनी ही जमीन के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। उनका आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है। उमाशंकर ने बताया कि पूर्व में राजस्व विभाग ने पैमाइश कराकर उन्हें उनकी जमीन पर कब्जा दिलाया था, जिसके दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं। हालांकि, क्षेत्र के लेखपाल और अन्य राजस्व अधिकारियों के बदलने के बाद उनका कब्जा फिर से हटा दिया गया और उनका सामान भी फेंक दिया गया। उमाशंकर का आरोप है कि गांव के राकेश पुत्र सेवकराम और उनके परिवार के सदस्य अश्वनी, सक्षम और अरविंद ने उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर रखा है। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उन्हें प्रशासनिक कार्रवाई का सामना करना पड़ा। पुलिस ने उनका चालान कर उन्हें पांच दिन के लिए जेल भेज दिया था। बुजुर्ग ने यह भी बताया कि मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार ने उनकी जमीन पर लगे आम, नीम, जामुन और कटहल जैसे हरे-भरे पेड़ों को कटवा दिया, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ। अब वहां केवल चार-पांच पेड़ ही बचे हैं। उमाशंकर ने आरोप लगाया कि जब उनका बेटा इस घटनाक्रम का वीडियो बना रहा था, तो अधिकारियों ने उसका मोबाइल छीनकर थाने में जमा करा दिया। बाद में रात में बेटे को थाने से छुड़वाया गया। उमाशंकर ने 19 मार्च को जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल 1076 पर भी शिकायत की है, पर वहां से भी कोई राहत नहीं मिली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर,युवक की मौत:कासगंज में अमांपुर से घर लौटते समय हुआ हादसा, जांच जारी
    Next Article
    बहराइच में सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायत:समाजसेवी व सभासदों ने डीएम से की मुलाकात, मवेशियों से भी निजात दिलाने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment