Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायत:समाजसेवी व सभासदों ने डीएम से की मुलाकात, मवेशियों से भी निजात दिलाने की मांग

    3 hours ago

    2

    0

    बहराइच में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व पदाधिकारी और समाजसेवी मनीष गुप्ता के नेतृत्व में सभासदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन की कथित मिलीभगत से सरकारी भूमि पर हुए कब्जों की शिकायत की। जिलाधिकारी ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। मनीष गुप्ता ने जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी को बताया कि नगर पंचायत रिसिया में कई स्थानों पर सरकारी भूमि खाली पड़ी थी, जिस पर लंबे समय से अतिक्रमणकारियों की नजर थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से मिलीभगत कर इन भूमियों पर कब्जा कर मकान आदि का निर्माण कर लिया है। छुट्टा मवेशियों से भी निजात दिलाने की मांग की गुप्ता ने यह भी बताया कि पिछले साल 30 नवंबर को भी सभासदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मिलकर इस मामले की जानकारी दी थी। उस समय जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को जांच के निर्देश दिए थे। हालांकि, चार महीने बीत जाने के बाद भी इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। प्रतिनिधिमंडल ने सरकारी भूमि पर कब्जे के अलावा नगर क्षेत्र में घूम रहे छुट्टा मवेशियों से भी निजात दिलाने की मांग की। इस दौरान सभासद राकेश निगम, राजू पाल, कमलेश आर्य और अन्य लोग मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    39 साल से अपने जमीन के लिए लड़ाई करता बुजुर्ग:मैनपुरी में कोर्ट-कचहरी के चक्कर, नहीं मिला न्याय
    Next Article
    गोरखपुर में हवन-पूजन के बीच बच्चों का हुआ स्वागत:सरस्वती शिशु मंदिर में नए सेशन की शुरुआत, अनुशासन- मेहनत पर दिया गया जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment