Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'मैं बहुत बेहया नेता हूं, अन्याय नहीं होने दूंगा':मंत्री ओपी राजभर बोले- चाहे डीएम से लड़ना हो, मुख्यमंत्री से; मेरा काम तुरंत होता है

    1 hour ago

    1

    0

    मऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने खुद को 'बेहया नेता' कह दिया। कहा, मैं किसी के साथ अन्याय नहीं होने दूंगा। चाहे डीएम से लड़ना हो, मुख्यमंत्री से लड़ना हो, डीजीपी से लड़ना हो या प्रमुख सचिव से। मेरा नाम सुनते ही लोग कहते हैं कि उसका काम कर दो, नहीं तो वह हल्ला करेगा। उन्होंने कहा, मैं बहुत बेहया नेता हूं। लोग जानते हैं कि वह मानने वाले नेता नहीं हैं। मंत्री राजभर ने भाजपा सरकार में सहयोगी दल होने की बात दोहराई। उन्होंने कहा, भले ही हम भाजपा सरकार में मंत्री हैं, लेकिन हम सहयोगी दल हैं। भाजपा अलग पार्टी है, हमारी अलग पार्टी है। अगर वे दबाव डालते हैं, तो हम भी दबाव डालते हैं। उन्होंने यूपी के 75 जिलों में गरीबों के साथ अन्याय न होने देने की शपथ ली। ओपी राजभर ने मंच से दावा किया कि अगर सही मायने में कोई गठबंधन है, तो वह दलित और राजभर जाति का गठबंधन है। उन्होंने कहा, पूर्वांचल में अगर राजभर और दलित जाति के लोग एक साथ आ जाएं, तो ज्यादातर सीटें उनकी होंगी। अखिलेश यादव पर भी हमला बोला दअरसल ओपी राजभर मोहम्मदाबाद गोहाना विधानसभा क्षेत्र के कसारी गांव में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क के अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी हमला बोला। दादरी में हुई गुर्जर रैली को लेकर उठाए सवाल दादरी में हुई गुर्जर रैली को लेकर राजभर ने कहा, सपा जिस भीड़ का दावा कर रही है, वह स्थानीय नहीं बल्कि पूर्वांचल से लाए गए लोगों की भीड़ थी। उनके अनुसार, जमीनी स्तर पर सपा को वैसा समर्थन नहीं मिल रहा है जैसा दिखाने की कोशिश की जा रही है। गुर्जर समाज कट्टर हिंदू है। भगवान राम व कृष्ण में आस्था रखता है। ऐसे में सपा के दावों पर सवाल खड़े होते हैं। अखिलेश हिंदू- अल्पसंख्यक की राजनीति नहीं कर पा रहे उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वे न तो स्पष्ट रूप से हिंदू राजनीति कर पा रहे हैं और न ही अल्पसंख्यक राजनीति, उनकी स्थिति असमंजस वाली है। राजभर ने कहा, समाजवादी पार्टी के नेता केवल टिकट और सत्ता के जुगाड़ में लगे हैं, जबकि सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर सदन में आवाज नहीं उठा रहे हैं। यादव व मुस्लिम मतदाता भी भाजपा के साथ उन्होंने दावा किया कि सपा के पास ऐसा कोई नेता नहीं है जो प्रदेश में वोट दिला सके और बड़ी संख्या में यादव व मुस्लिम मतदाता भी भाजपा की ओर जा रहे हैं। ओपी राजभर ने कहा, एनडीए गठबंधन के सहयोगी दलों के पास मजबूत वोट बैंक है, जिसका लाभ आने वाले चुनाव में भाजपा गठबंधन को मिलेगा। फिलहाल, दादरी रैली के बाद यूपी की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। अब देखना होगा कि जनता किसके दावों पर भरोसा करती है। ------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- यूपी में 60 फीट का झूला उखड़कर गिरा, 30 घायल:80 लोग बैठे थे, 2 बार घूमा, फिर टूटा; कई दुकानें दबीं यूपी के कुशीनगर में बुधवार देर रात 11.30 बजे बड़ा हादसा हो गया। यहां मेले में लगा 60 फीट का झूला घूमते वक्त उखड़कर गिर गया। 30 लोग घायल हो गए। ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। 2 बच्चों की हालत गंभीर है। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार के बीच लोग मदद के लिए दौड़े। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारतीय किसान यूनियन का डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन:किसानों ने MSP, आलू खरीद और मुकदमे वापसी की मांग की
    Next Article
    जालौन में 5 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख:फायर ब्रिगेड की देरी से पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment