Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    4 मई को फसल बीमा राशि बांटेगी सरकार:67 लाख किसानों को मिलेगी बड़ी राहत, खरीफ और रबी की 18 फसलों पर मिल रही सुरक्षा

    3 hours ago

    1

    0

    मौसम की मार झेलने वाले उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। योगी सरकार फसल नुकसान की भरपाई के लिए 4 मई को प्रदेश भर में विशेष कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इस दिन दोपहर 4 बजे से सभी जिलों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से खरीफ 2025 और रबी 2025-26 की बीमा राशि का वितरण किया जाएगा। कुल मिलाकर 122.28 करोड़ रुपये की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। सरकार का मकसद है कि खेती में नुकसान होने पर भी किसान की आय स्थिर बनी रहे। किसे और कितना मिलेगा पैसा? कृषि सांख्यिकी एवं फसल बीमा निदेशक सुमिता सिंह ने बताया कि खरीफ 2025 के लिए कुल 730 करोड़ रुपये की मदद तय की गई थी। इसमें से 624 करोड़ रुपये पहले ही किसानों को दिए जा चुके हैं। अब बाकी बचे 105 करोड़ रुपये और रबी सीजन के 17 करोड़ रुपये का भुगतान 4 मई को किया जाएगा। इससे पहले फरवरी में खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'वन-क्लिक' के जरिए 2.51 लाख किसानों को करीब 285 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे। बीमा के लिए बहुत कम देना होता है प्रीमियम योगी सरकार ने इस योजना को ग्राम पंचायत स्तर पर लागू किया है ताकि हर छोटे किसान को इसका लाभ मिल सके। इसमें धान, मक्का, मूंगफली जैसी खरीफ फसलों के लिए किसानों को बीमित रकम का सिर्फ 2 प्रतिशत और गेहूं, सरसों, चना जैसी रबी फसलों के लिए केवल 1.5 प्रतिशत प्रीमियम देना होता है। आलू और अन्य नकदी फसलों के लिए यह दर 5 प्रतिशत है। बाकी का प्रीमियम केंद्र और राज्य सरकार मिलकर भरती हैं, ताकि किसानों पर बोझ न पड़े। अब तक 5700 करोड़ से ज्यादा की मदद साल 2017 से अब तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश के 67.86 लाख किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 5755 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि बांटी जा चुकी है। यह योजना किसानों के लिए सुरक्षा कवच की तरह काम कर रही है। सरकार ने साफ किया है कि प्रतिकूल मौसम या प्राकृतिक आपदा से फसल खराब होने पर किसी भी पात्र किसान को आर्थिक मदद से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी सरकार का नया मिशन:सरकारी स्कूलों में अब नहीं रहेगी कोई कमी, डीएम खुद करेंगे बुनियादी सुविधाओं की मॉनिटरिंग
    Next Article
    ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत:सहारनपुर में हाईवे पर ट्रॉली उछलकर सिर से टकराई; पति के साथ फैक्ट्री जा रही थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment