Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BBAU - छात्रा की मौत से नाराज स्टूडेंट्स का हंगामा:कुलपति आवास का किया घेराव, हॉस्टल के खाने से बिगड़ी थी तबीयत

    1 hour ago

    2

    0

    BBAU में इंटीग्रेटेड बेसिक साइंस के पहले वर्ष की छात्रा अनामिका सिंह की मंगलवार देर शाम हुई मौत से नाराज स्टूडेंट्स ने कुलपति आवास का घेराव कर हंगामा किया। स्टूडेंट्स ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि छात्रावास का दूषित खाना खाने से बीमार हुई छात्रा की मौत हो गई। देर रात तक हंगामा चलता रहा। मौके पर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहे। छात्र कुलपति से मिलने की मांग पर अड़े रहे। बीमार होने के बाद परिजन वाराणसी लेकर गए स्टूडेंट्स का कहना है अनामिका की तबीयत छात्रावास का खराब खाने से बिगड़ी थी। तबीयत खराब होने पर वह पांच दिन पहले विश्वविद्यालय से छुट्टी लेकर वाराणसी स्थित अपने घर चली गई थी। एक विद्यार्थी ने बताया अनामिका ने छात्रावास के दोस्तों को बताया था कि डॉक्टर ने बीमार होने का कारण फूड प्वाइजनिंग बताया था। इलाज चल रहा था कि मंगलवार देर शाम मौत हो गई। अनामिका की मौत की सूचन मिलते ही नाराज विश्वविद्यालय के छात्र और छात्राएं छात्रावास से बाहर आकर कुलपति आवास पहुंचे और मेस में खराब खाना परोसे जाने का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। कुछ ही देर में विश्वविद्यालय ने सुरक्षागार्ड बुला लिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्काबार, छापेमारी में 17 गिरफ्तार:नाबालिगों को चेतावनी देकर पुलिस ने छोड़ा, बर्रा और हनुमंत विहार में हुई कार्रवाई
    Next Article
    सिपाही की पिटाई से युवक का हाथ टूटा:कैब ड्राइवर और ग्राहक का विवाद सुलझाने पहुंची थी पुलिस, शिकायत के बाद किए गए लाइन हाजिर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment