Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिपाही की पिटाई से युवक का हाथ टूटा:कैब ड्राइवर और ग्राहक का विवाद सुलझाने पहुंची थी पुलिस, शिकायत के बाद किए गए लाइन हाजिर

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र में किराए के विवाद के दौरान डॉयल-112 पर सूचना मिलने के बाद पहुंचे एक सिपाही ने ग्राहक की बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोप है कि सिपाही ने ग्राहक को लात-घूंसों से पीटा, जिससे उसका हाथ टूट गया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मंगलवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई की। डीसीपी पूर्वी दीक्षा शर्मा ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए सिपाही विकास को लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच एसीपी डॉयल-112 को सौंपी गई है। वहीं, घटना के दौरान मौजूद होमगार्ड रामजीवन के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला कमांडेंट को रिपोर्ट भेजी गई है। इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि 27 अप्रैल की रात करीब 2:54 बजे कैब चालक सौरभ पांडेय ने डॉयल-112 पर कॉल कर सूचना दी थी कि किराए को लेकर ग्राहक विवाद कर रहा है और गाली-गलौज कर रहा है। सूचना पर पीआरवी 4942 पर तैनात सिपाही विकास और होमगार्ड रामजीवन मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, वहां एक ग्राहक नशे की हालत में विवाद कर रहा था। इसी दौरान सिपाही विकास ने ग्राहक को पहले धक्का दिया, फिर लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। उसने ग्राहक के चेहरे पर कई मुक्के मारे और धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। सिपाही की यह पूरी करतूत मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। मंगलवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जांच के बाद सिपाही को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BBAU - छात्रा की मौत से नाराज स्टूडेंट्स का हंगामा:कुलपति आवास का किया घेराव, हॉस्टल के खाने से बिगड़ी थी तबीयत
    Next Article
    आगरा डीपीएस स्टूडेंट पर एफआईआर में तीन पुलिसकर्मी निलंबित:जेजे एक्ट का उल्लंघन में गिरी गाज, एफआईआर भी खारिज हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment