Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    4 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या:गाजियाबाद में टॉफी के बाहने ले गया पड़ाेसी युवक, पहले से घर आता जाता था 24 साल का युवक

    2 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में नंदग्राम थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही 4 साल की बच्ची को पड़ोसी युवक बहला फुसलाकर ले गया। जहां खाली प्लाट में ले जाकर बच्ची से दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी ने पोल खुलने के डर से बच्ची की हत्या कर दी। बच्ची के चीखने पर आरोपी ने बच्ची के सिर पर ईंट पत्थर मारे। जहां बच्ची की मौके पर मौत हो गई। रात में परिजनों ने संदेह हुआ तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को अरेस्ट कर लिया है। अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत रात में डायल 112 को सूचना मिली कि सिहानीगेट थाना क्षेत्र में पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर एक कॉलोनी में स्थित खाली प्लाट में बच्ची बेहोश और घायल हालत में पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची की शिनाख्त कर उसके पिता को सूचना दी। जिसके बाद बच्ची को संजय नगर स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पूछताछ में पता चला कि बच्ची के पड़ोस में रहने वाला गौरव प्रजापति बच्ची को अन्य बच्चों के बीच से खेलते समय टॉफी दिलाने के बहाने से गोद में उठाकर ले गया था। आरोपी ने अपना जुर्म कबूला रात में डीसीपी सिटी धवल जायसवाल और एडिशनल पुलिस कमिश्रर भी मौके पर पहुंचे। डीसीपी धवज जायसवाल ने बताया कि पुलिस द्वारा बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। सभी उच्चाधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है तथा एफएसएल एवं डॉग स्कॉयड की टीमों द्वारा साक्ष्य संकलन किया गया है। प्रारम्भिक जांच में परिजनों द्वारा यह बताया गया कि पड़ोस में रहने वाला 24 साल का गौरव प्रजापति लेकर गया था। जो पूर्व में परिवार में आता जाता था। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रंगाई पुताई का काम करता है पिता बच्ची का पिता रंगाई पुताई का काम करता है। 12 साल पहले इस युवक की शादी हुई थी। जिसके तीन बच्चे हैं। दो बेटों से छोटी 4 साल की बच्ची थी। 3 साल पहले बच्ची की मां अपने पति को छोड़कर चली गई थी। जहां बच्चों की देखभाल उनका पिता और परिवार के अन्य लोग कर रहे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में 10 लाख में परीक्षा पास कराने का झांसा:रेलवे में क्लर्क और पुलिस में दरोगा बनने का दिया गया था झांसा दर्ज हुआ मुकदमा
    Next Article
    57 पुलिसकर्मी 'कॉप आफ द मंथ' चुने गए:संतकबीरनगर में सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment