Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में 10 लाख में परीक्षा पास कराने का झांसा:रेलवे में क्लर्क और पुलिस में दरोगा बनने का दिया गया था झांसा दर्ज हुआ मुकदमा

    1 hour ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली में पुलिस भर्ती परीक्षा में दरोगा बनने के साथ-साथ रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर झांसा दिए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला युवक अभिषेक यादव ने आरोप लगाया कि मैं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता हूं। परीक्षा की तैयारी के दौरान मेरी मुलाकात संजय भारद्वाज से हुई। संजय भारद्वाज ने बताया कि मेरा विद्यालय चलता है। इसके साथ ही कोचिंग भी चलाता हूं। मैं कई लड़कों को सुना और पुलिस के साथ-साथ एयर फोर्स जैसी प्रतियोगी परीक्षा में भर्ती कराया हूं। इसके बाद पीड़ित झांसे में आ गया और उनके मोबाइल नंबर पर अपने रेलवे का एडमिट कार्ड भेजा। और यूपीएसआई 2026 की परीक्षा को पास करने के लिए संजय ने 10 लाख रुपया बताया। संजय की बातों पर भरोसा कर₹50000 नगद दे दिया और बाकी पैसा कम होने के बाद दिए जाने का वादा किया। आरोपी ने दिखाएं कई लोगों के जॉइनिंग लेटर पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित तैयार आरोप लगाया कि आरोपी ने कई लोगों के जॉइनिंग लेटर भी दिखाएं। ऐसे में मैं पूरी तरह से झांसी में आ गया। आरोपी ने यह अभी कहा कि दरोगा की परीक्षा में जो प्रश्न पत्र आएगा उसे मैं दे भी रहा हूं। हालांकि आरोपी ने जो प्रश्न पत्र दिया था वह दरोगा की परीक्षा में नहीं आए ऐसे में पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। जिसके बाद शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में पूर्व पार्षद की चाकू से गोदकर हत्या:खून से लथपथ होकर 100 मीटर तक भागे, 4 बदमाशों ने फिर हमला किया
    Next Article
    4 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या:गाजियाबाद में टॉफी के बाहने ले गया पड़ाेसी युवक, पहले से घर आता जाता था 24 साल का युवक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment