Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    40,500 वर्ग फीट में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, दो सील:KDA ने अवैध निर्माण और प्लाटिंग करने वालों को जारी किए नोटिस

    3 hours ago

    2

    0

    अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान तेज करते हुए कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने मंगलवार को जोन-1 में बड़ी कार्रवाई की। करीब 40,500 वर्ग फीट क्षेत्र में फैले अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करते हुए दो परिसरों को सील कर दिया गया, जबकि अन्य निर्माणों को ध्वस्तीकरण नोटिस जारी किए गए। जोन 1 बी के विशेष कार्याधिकारी/उप जिलाधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने अभियान चलाया। दो स्थानों पर सीलिंग सहजनी शुक्लागंज उन्नाव में मो.अजीज, संदीप वर्मा व अन्य द्वारा 5000 वर्ग मीटर में प्लाटिंग की जाती मिली। इसके अलावा चिरान गांव में महेश, विश्राम व अन्य द्वारा 12000 वर्ग मीटर में प्लाटिंग होते मिली। दोनों स्थानों पर केडीए से बिना स्वीकृत मानचित्र के प्लॉटिंग और निर्माण कार्य चल रहा था। दोनों अवैध प्लाटिंग को सील किया गया। दोनों परिसरों को गंगाघाट व बिठूर पुलिस की अभिरक्षा में दिया गया। तीन जगहों पर ध्वस्तीकरण नोटिस केडीए ने बैरी अकबरपुर बांगर गांव में हरमोहन गुप्ता व अन्य द्वारा 10000 वर्गमीटर, बगदौधी बांगर कछार मंधना में अभिनव दुबे, शंकर लाल व अन्य द्वारा 3000 वर्ग मीटर और दयाशंकर यादव, योगेश गुप्ता व गजेंद्र सिंह द्वारा 10000 वर्ग मीटर में अवैध प्लाटिंग की जाती मिली। प्लाटिंग करने वालों को15 दिन के भीतर निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा बलपूर्वक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बिना नक्शा पास किए बना रहे चार मंजिला इमारत गंगा नगर हाउसिंग सोसाएटी में क्रिस्टल प्लाजा के पीछे 500 वर्ग फीट क्षेत्र में जी प्लस 4 तलों का निर्माण किया जाता मिला। अवैध निर्माण को भी चिन्हित कर नोटिस दिया गया। यहां जी+4 निर्माण बिना मानचित्र स्वीकृति के पाया गया। केडीए की अपील अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि प्लॉट खरीदने या निर्माण से पहले प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत जरूर कराएं। बिना अनुमति निर्माण करने पर आर्थिक नुकसान के साथ सख्त कार्रवाई की जाएगी। केडीए ने साफ किया है कि अवैध निर्माण के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेंट्रल मार्केट प्रदर्शन के 13वे दिन होगी व्यापार की तेहरवी:मेरठ में स्थानीय निवासी बोले- भाजपा ने तोड़ा भरोसा, अब खुल कर करेंगे विपक्ष का स्वागत
    Next Article
    CSJMU में हेल्थकेयर करियर पर जागरूकता कार्यक्रम:छात्रों को तेजी से बढ़ते क्षेत्र में अवसरों से अवगत कराया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment