Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    43वीं रैंक के कांगो ने पुर्तगाल को ड्रॉ पर रोका:वर्ल्डकप में पहला गोल भी दागा; क्रिस्टियानो रोनाल्डो स्कोर नहीं कर पाए

    1 day ago

    2

    0

    फुटबॉल वर्ल्ड कप में छोटी टीमों का कमाल जारी है। बुधवार को 43वीं रैंकिंग वाली कांगो ने स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल को 1-1 के ड्रॉ पर रोक लिया। 52 साल बाद वर्ल्ड कप में वापसी कर रही कांगो गणराज्य ने टूर्नामेंट में अपना पहला गोल भी दागा। हालांकि, रोनाल्डो एक भी गोल नहीं कर सके। ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम में ग्रुप-K के मैच में पुर्तगाल ने छठे मिनट में जोआओ नेवेस के गोल से शानदार शुरुआत की। लेकिन यही उसका आखिरी गोल रहा। हाफ टाइम के इंजरी टाइम के 5वें मिनट में योआन वीसा ने कांगो को बराबरी दिलाई। इस ड्रॉ के बाद पुर्तगाल को ग्रुप स्टेज से अगले मैच जीतने होंगे। उसे 23 जून को उज्बेकिस्तान और 28 जून को कोलंबिया से मैच खेलने हैं। फिलहाल, टीम ग्रुप-के की पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। मैच के गोल मैच में खास कांगो ने दागा पहला वर्ल्ड कप गोल यह कांगो के इतिहास का पहला वर्ल्ड कप गोल था। इससे पहले टीम ने 1974 में जायर नाम से वर्ल्ड कप खेला था, लेकिन तब कोई गोल नहीं कर सकी थी। गोल के बाद विसा ने कहा, '52 साल बाद हम फिर वर्ल्ड कप में लौटे हैं। यह गोल मेरे, मेरे परिवार और पूरे कांगो के लिए बेहद खास है।' रोनाल्डो ने गोल के मौके गंवाए पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो पूरे मैच में गोल की तलाश में रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने 68वें और 73वें मिनट में दो अच्छे मौके गंवा दिए। दोनों बार उनका शॉट गोलपोस्ट के दाईं ओर निकल गया। 90वें मिनट में ब्रूनो फर्नांडिस के पास भी विजयी गोल करने का मौका था, लेकिन उनका प्रयास भी लक्ष्य से चूक गया। ऑफसाइड से अमान्य हुआ पुर्तगाल का गोल पुर्तगाल ने दूसरे हाफ में एक बार और गेंद जाल में पहुंचाई थी। 55वें मिनट में जोआओ कैंसेलो ने शानदार बाइसिकल किक से गोल किया, लेकिन VAR जांच में उन्हें ऑफसाइड करार दिया गया। दूसरी ओर कांगो भी जीत के करीब पहुंचा था, लेकिन सेड्रिक बाकाम्बू का शॉट पोस्ट से टकराकर बाहर चला गया। मैच 22: इंग्लैंड Vs क्रोएशिया; स्कोरलाइन 4-2 हैरी केन के डबल गोल से जीता इंग्लैंड ग्रुप-एल मुकाबले में इंग्लैंड ने क्रोएशिया को 4-2 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की। आर्लिंग्टन के एटीएंडटी स्टेडियम में खेले गए मैच में हैरी केन ने दो गोल किए, जबकि जूड बेलिंगहैम और मार्कस रैशफोर्ड ने एक-एक गोल दागे। क्रोएशिया की ओर से केमार्टिन बातुरीना (36वें मिनट) और पेटार मूसा (45+5 मिनट) ने गोल किए। यह मुकाबला 2018 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की याद दिलाने वाला रहा, जिसमें क्रोएशिया ने इंग्लैंड को हराया था। हालांकि इस बार इंग्लिश टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए जीत अपने नाम कर ली। ----------------------------- फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… मैक्सिको से कभी नहीं जीती साउथ कोरिया, टूर्नामेंट में तीसरी बार भिंड़ंत होगी FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज रात चेकिया और साउथ अफ्रीका के बीच मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला अटलांटा स्टेडियम में रात 9:30 बजे से शुरु होगा। सबसे बड़ा मुकाबला मैक्सिको और साउथ कोरिया के बीच होगा। साउथ कोरिया वर्ल्ड कप में कभी भी मैक्सिको को नहीं हरा पाई है। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार 19 जून को सुबह 6:30 बजे से ग्वाडलाहारा स्टेडियम में खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    6 महीने से मरने की बात कर रही थीं संचिता:दोस्त गीतांजली का दावा; रवि किशन बोले- सुसाइड सबसे बड़ा पाप, मोक्ष नहीं मिलता
    Next Article
    अगले साल एक हफ्ते पहले शुरू होगा IPL:BCCI सेक्रेटरी बोले- गर्मी, प्री-मानसून बारिश के कारण फैसला लिया, मैच नहीं बढ़ेंगे

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment