Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    47 वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद में पासिंग आउट परेड:ATS के आईजी प्रेम कुमार ने कहा- वर्दी की हमेशा गरिमा में रहें

    3 hours ago

    2

    0

    47 वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद में आज भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। इस मौक पर मुख्य अतिथि ATS के आईजी प्रेम कुमार रहे, उन्होंन कहा- वर्दी की हमेशा गरिमा में रहें। जो आपने 9 महीने में पसीना बहाया है यह जिंदगी भर कम आएगा। पुलिस में अनुशासन पहली प्राथमिता है। उत्तर प्रदेश पुलिस को आज आज 60,244 प्रशिक्षित सिपाही की पासिंग परेड के बाद मिले। जिसके बाद इन्हें सम्बंधित जिलों के थानों में भेजा जाएगा। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सम्मानित पासिंग आउट परेड में सर्वांग सर्वोत्तम प्रशिक्षु आरक्षी वैभव दूबे को सम्मानित किया गया। प्रथम परेड कमांडर कांस्टेबल विवेक कुमार, दूत्तीय परेड कमांडर प्रिंस चौधरी, तृतीय परेड कमांडर सनी यादव को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सभी परेड में शामिल जवानों के माता, पिता और परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। इन सभी के लिए अलग से बैठने और जलपान की व्यवस्था की गई थी। यह मौजूद रहे मुख्य अतिथि एवं सेनानायक ने ओजस्वी संबोधन ने जवानों में उत्साह, आत्मविश्वास एवं कर्तव्यपरायणता की भावना का संचार किया। इस मौके पर डिप्टी कमांडेंट बीएस वीर कुमार, सहायक कमांडेअ अन्विता उपाध्याय, सैन्य सहायक गोपाल सिंह, सहायक सेनानायक, अनिल कुमार, पीएसी बटालियन की चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेहा गोस्वामी, शिविरपाल जयेंद्र कुमार गंगवार, सूबेदार मेजर श मोमराज सिंह, सहायक शिविरपाल राजपाल सिंह, आरटीसी प्रभारी सुधीर कुमार और अन्य मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीजल चोरी करने वाला गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार:सोनभद्र पुलिस ने हाईवे से 90 लीटर डीजल व टायर बरामद किया
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में 27 अप्रैल को बिजली कटौती:4 घंटे का शटडाउन, मेंटिनेंस के चलते कई इलाकों में सप्लाई कट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment