Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    48 घंटे बाद भी शुरू नहीं हुआ मेट्रो का काम:प्रतापपुरा में दो मंजिला मकान पर गिर गई थी पाइलिंग मशीन, मकान में दरारें, परिवार परेशान

    15 hours ago

    1

    0

    आगरा में मेट्रो निर्माण के दौरान प्रतापपुरा में हुए हादसे के 48 घंटे बाद भी यहां मेट्रो का काम शुरू नहीं हो सका है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) की टीम यहां ने यहां जांच शुरू कर दी है। इधर, पाइलिंग मशीन जिस दो मंजिला घर पर गिरी थी, उसमें दरारें आ गई हैं। परिवार काफी परेशान है। आगरा के प्रतापपुरा में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया था। 25 फीट ऊंची और 90 टन वजन की पाइलिंग रिंग शनिवार सुबह प्रतापपुरा निवासी पीके नागर के दो मंजिला घर पर भरभराकर गिर गई थी। पहली मंजिल पर बना कमरा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कमरे में रखा सामान भी चकनाचूर हो गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त उस कमरे में कोई नहीं था। पीके नागर के बेटे संकल्प नागर ने बताया-पाइलिंग मशीन गिरने से कमरे पूरी तरह से तहस-नहस हो गया है। कमरे में रखा सारा सामान तो टूट ही गया। इसके अलावा पूरे घर में दरार आ गई है। छत पर रखी पानी की टंकी टूट गई। उन्होंने बताया- जिस वक्त मशीन पानी की टंकी पर गिरी थी, उस वक्त काफी धमाका हुआ था। दूसरे कॉरीडोर का चल रहा है काम आगरा में मेट्रो के दो कॉरीडोर तैयार किए जा रहे हैं। पहला सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट और दूसरा कालिंदी विहार से आगरा कैंट तक। एमजी रोड पर दूसरे कॉरीडोर का काम चल रहा है। यहां एलिवेटिड ट्रैक तैयार किया रहा है। प्रतापुपरा से हरीपर्वत चौराहा तक अधिकांश पिलर का निर्माण हो चुका है। देवीराम स्वीट्स के पास पिलर निर्माण शेष रह गया है। यहीं पर नींव खोदाई का काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि जिस जगह पर पाइलिंग मशीन खड़ी की गई थी, वहां जमीन धंस गई थी। जिसकी वजह से पाइलिंग मशीन अनियंत्रित हुई और मकान पर गिर गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में अनिल हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:राज्यमंत्री की फटकार के बाद पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज
    Next Article
    हाथरस में महिला ने दर्ज कराया छेड़खानी का मुकदमा:पति की गैरमौजूदगी में घर में घुसकर की हरकत, दो युवक नामजद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment