Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में महिला ने दर्ज कराया छेड़खानी का मुकदमा:पति की गैरमौजूदगी में घर में घुसकर की हरकत, दो युवक नामजद

    13 hours ago

    1

    0

    हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने दो युवकों के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उसके पति की गैरमौजूदगी में युवकों ने घर में घुसकर उससे छेड़छाड़ की। यह घटना 5 फरवरी को हुई थी, जिसकी रिपोर्ट अब दर्ज की गई है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पति दिल्ली में मजदूरी करते हैं और वह घर पर अकेली रहती है। 5 फरवरी को धर्मेंद्र पुत्र रोहन सिंह और संदीप पुत्र सुरेश उसके घर के दरवाजे पर खड़े थे। धर्मेंद्र अचानक उसके कमरे में घुस आया और छेड़खानी करने लगा। महिला के अनुसार, उसकी नींद खुल गई और वह चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर दूसरे कमरे में सो रहे उसके देवर मौके पर आ गए। देवर को देखते ही धर्मेंद्र उसे छोड़कर भाग निकला। आरोपियों ने महिला को दी धमकी... भागते समय धर्मेंद्र ने महिला को धमकी दी कि यदि उसने रिपोर्ट दर्ज कराई तो वह उसे जान से मार देगा। महिला ने पुलिस से उचित कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि वह सीधी-साधी महिला है और अकेली रहती है, उसे भविष्य में किसी अनहोनी का डर है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    48 घंटे बाद भी शुरू नहीं हुआ मेट्रो का काम:प्रतापपुरा में दो मंजिला मकान पर गिर गई थी पाइलिंग मशीन, मकान में दरारें, परिवार परेशान
    Next Article
    अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कैराना कोर्ट पहुंचे आशुतोष महाराज:शंकराचार्य के बयान-पेशेवर अपराधी, "बदमाश" कहने पर वाद दाखिल किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment