Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    498.58 करोड़ रुपये के नए इंजन, INS Betwa को और कितना खूंखार बनाने वाली है मोदी सरकार

    2 hours ago

    1

    0

    भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस बेतवा की ताकत और संचालन क्षमता बढ़ाने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। रक्षा मंत्रालय ने इस युद्धपोत की मरम्मत, इंजन बदलने और हथियार प्रणालियों के आधुनिकीकरण के लिए कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड सीएसएल के साथ ₹498.58 करोड़ का अनुबंध किया है। इस परियोजना के तहत आईएनएस बेतवा के पुराने भाप आधारित प्रोपल्शन सिस्टम को हटाकर उसकी जगह आधुनिक डीजल इंजन आधारित सिस्टम लगाया जाएगा। इसके अलावा युद्धपोत के हथियारों और लड़ाकू क्षमताओं को भी अपग्रेड किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इस अनुबंध पर 11 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए गए। इस परियोजना को नॉर्मल रिफिट एंड रिपावरिंग नाम दिया गया है। आईNS बेतवा भारतीय नौसेना के ब्रह्मपुत्र क्लास का फ्रिगेट है। इस युद्धपोत के प्रोपल्शन सिस्टम में बड़ा बदलाव किया जाएगा। अभी इसमें भाप आधारित इंजन प्रणाली लगी है जिसे हटाकर डीजल इंजन आधारित प्रोपल्शन सिस्टम लगाया जाएगा। इसे भी पढ़ें: HFCL को मिला 834 करोड़ रुपये का Optical Fibre Cable निर्यात ऑर्डरप्रोपल्शन सिस्टम किसी भी युद्धपोत का वह हिस्सा होता है जो उसे समुद्र में आगे बढ़ने की ताकत देता है। इसमें इंजन, शाफ्ट और प्रोपेलर जैसी व्यवस्थाएं शामिल होती हैं। इस बदलाव से युद्धपोत के संचालन और रखरखाव की व्यवस्था को आधुनिक बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही पुराने सिस्टम पर निर्भरता कम होगी और जहाज को लंबे समय तक परिचालन में बनाए रखने की क्षमता बढ़ेगी। इस परियोजना में केवल इंजन बदलने तक काम सीमित नहीं रहेगा। आईNS बेतवा के हथियारों और युद्धक प्रणालियों को भी अपग्रेड किया जाएगा। इसके लिए युद्धपोत में आधुनिक हथियारों का एक नया और उन्नत सेट लगाया जाएगा। इससे जहाज की ऑन ऑपरेशनल क्षमता और समुद्र में अलग-अलग सैन्य परिस्थितियों से निपटने की ताकत बढ़ाने का लक्ष्य है। हालांकि रक्षा मंत्रालय ने फिलहाल यह नहीं बताया है कि इसमें कौन-कौन से नए हथियार और सेंसर लगाए जाएंगे। आईएनएस बेतवा के इस बड़े अपग्रेड का फायदा केवल नौसेना और कोचीन शिपयार्ड तक सीमित नहीं रहेगा। रक्षा मंत्रालय के अनुसार इस परियोजना में 50 से अधिक सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम यानी एमएसएमई कंपनियों के शामिल होने की उम्मीद है।इसे भी पढ़ें: Dollar की मजबूती से Rupee फिसला, शुरुआती सत्र में 93.77 के स्तर पर पहुंचाइन कंपनियों को जहाज की मरम्मत, मशीनरी, उपकरणों और दूसरे तकनीकी कामों से जुड़े अवसर मिलेंगे। इससे भारतीय जहाज निर्माण और उससे जुड़े उद्योगों में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। इस परियोजना की एक बड़ी खासियत यह है कि भारत अपने युद्धपोतों की जटिल मरम्मत और तकनीकी अपग्रेड के लिए घरेलू शिपयार्ड की क्षमता का इस्तेमाल कर रहा है। भाप आधारित प्रोपल्शन सिस्टम को डीजल आधारित सिस्टम में बदलना एक जटिल इंजीनियरिंग प्रक्रिया है। इसमें जहाज की मशीनरी, पावर सिस्टम और उससे जुड़ी तकनीकी व्यवस्थाओं में बड़े बदलाव करने पड़ते हैं। इस तरह की परियोजनाओं से भारतीय शिपयार्ड को सिर्फ जहाज बनाने ही नहीं बल्कि पुराने युद्धपोतों को आधुनिक बनाने और उनकी सेवा अवधि में उपयोगी क्षमता बनाए रखने का अनुभव भी मिलता है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Pakistan में बड़ा आतंकी हमला, 11 पुलिसकर्मियों की गई जान
    Next Article
    चुपके से तुर्किए पहुंचे तारिक रहमान, भारत का न्यौता ठुकराने का नतीजा महंगा पड़ेगा!

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment