Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री ने किया गौशाला जाने वाली सड़क का भूमि पूजन:गड्ढों और जलभराव से राहगीरों को हो रही थी समस्या, क्षेत्रीय लोग लंबे समय से कर रहे थे सड़क निर्माण की मांग

    1 hour ago

    2

    0

    आगरा की दक्षिण विधानसभा के विधायक और प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने गुरुवार को सोरों कटरा शाहगंज स्थित श्रीकृष्ण गौशाला की जर्जर सड़क के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्रवासियों और गौशाला आने-जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। स्थानीय निवासियों ने बताया यह सड़क लंबे समय से पूरी तरह जर्जर अवस्था में थी। गड्ढों और जलभराव के कारण राहगीरों, स्थानीय नागरिकों और गौसेवकों को आने जाने में अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। जिससे क्षेत्रीय लोगों द्वारा काफी समय से इस सड़क के दोबारा निर्माण की मांग उठाई जा रही थी, जिसे संज्ञान में लेते हुए कैबिनेट मंत्री ने इसका निर्माण कार्य स्वीकृत कराया। विकास कार्यों में नहीं आएगी कोई कमी भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि दक्षिण विधानसभा क्षेत्र का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान करना हमारी जिम्मेदारी है। श्रीकृष्ण गौशाला मार्ग के जर्जर होने से स्थानीय लोगों और गौ सेवकों को हो रही परेशानी को देखते हुए इस सड़क के निर्माण का शुभारंभ किया गया है। प्रदेश सरकार के नेतृत्व में शहर की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने का कार्य जारी है और निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। ये रहे मौजूद श्रीकृष्ण गौशाला शाहगंज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कमेटी के अध्यक्ष गिरधारी लाल भगत्यानी, हेमंत भोजवानी, महेश मंघरानी, भगवानदास आवतानी, जेके मदनानी, पूरन चंद, पार्षद सुनील कर्मचंदानी, पूजा वाल्मीकि, राधा रानी, आशु मूलचंदानी, जीतू तुलसियानी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिकोहाबाद में दुकानें खाली कराने के नोटिस पर रोक:हाईकोर्ट ने दुकानदारों को राहत दी, विशेषज्ञ समिति से जांच के आदेश
    Next Article
    पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन तेज करने का ऐलान:प्रयागराज में युनाइटेड फोरम ऑफ़ पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की सभा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment