Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM की कुर्सी खिसकते ही नेतन्याहू ने नई जंग छेड़ दी, गाजा के अस्पताल में दागी बड़ी मिसाइलें

    1 hour from now

    2

    0

    इजरायल में चुनाव के बाद जो सियासी उठा-पटक चल रही है तो उसके बीच वहां की सेना ने एक बार फिर गाजा पर एयर स्ट्राइक कर दी। खबर है इस हमले की चपेट में आने से तीन लोगों की कई लोगों की मौत हो गई कई लोग घायल हो गए। हालांकि इजरायल की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई कि हमला क्यों किया गया निशाना किसे बनाया गया। लेकिन गाजा में मिसाइल धमाका हुआ तो वहां कोहराम मच गया लोग देह्शत में आ गए। जिस इलाके में मिसाइल गिरी वहां तो चीख पुकार मच गई। इजरायल की तरफ से दागी गई  मिसाइल बिजली की रफ्तार से पहूंची। गाजा के खान यूनिस स्थित नासिर अस्पताल पर गुरुवार (12 नवंबर) तड़के हुए एक इजरायली हवाई हमले में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। स्थानीय रिपोर्टों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है।इसे भी पढ़ें: ईरान पर लिए सभी फैसले पलटने वाले हैं आइजनकोट? शपथ से पहले क्या कहा, इजरायल में हड़कंपइजरायल रक्षा बल (IDF) ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने हवाई हमले के जरिए हमास के एक वरिष्ठ आतंकी और उसके अन्य साथियों को निशाना बनाया, जो अस्पताल के भीतर छिपे हुए थे। आईडीएफ के बयान के अनुसार, आम नागरिकों को होने वाले नुकसान की आशंका को कम करने के लिए हमले से पहले और दौरान सटीक हथियारों तथा हवाई निगरानी जैसे जरूरी कदम उठाए गए थे। वहीं, फिलिस्तीनी समाचार एजेंसी 'वाफा' (WAFA) ने स्थानीय सूत्रों के हवाले से बताया कि यह हवाई हमला अस्पताल की दूसरी मंजिल पर हुआ, जिससे सर्जरी विभाग के कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंचा है। पत्रकार खालिद शाथ द्वारा कैद किए गए घटनास्थल के फुटेज के मुताबिक, हमले से अस्पताल के अंदरूनी हिस्से में भारी तबाही हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM मोदी के Manila दौरे से एक्ट ईस्ट पॉलिसी को मिलेगी मजबूती, MEA ने बताया पूरा प्लान
    Next Article
    Crude Oil के दाम घटने से संभला बाजार, FIIs ने Indian Equity में डाले ₹60,000 करोड़

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment