Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    5% आबादी भूखंड की फाइल लौटाने पर किसानों का प्रदर्शन:नोएडा अथॉरिटी के वर्क सर्किल-8 पर लगाए परेशान करने के आरोप

    1 hour ago

    1

    0

    नोएडा में 5% आबादी भूखंड की फाइल बार-बार आपत्ति लगाकर लौटाने से नाराज किसानों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। भारतीय किसान परिषद के नेतृत्व में किसान सेक्टर-39 स्थित प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे। किसानों ने वर्क सर्किल-8 में तैनात अधिकारियों पर फाइल को अनावश्यक टिप्पणियों के साथ बार-बार वापस करने का आरोप लगाया। मामला गेझा तिलपताबाद निवासी बृजपाल और जयवीर की 5% भूखंड से जुड़ी पत्रावली का है। इसमें 574/1, 548, 248, 284, 602 और 682 समेत एक दर्जन से ज्यादा खसरा नंबर शामिल हैं। भूलेख विभाग की रिपोर्ट के बाद भी फाइल लौटाई किसानों के मुताबिक, भूलेख विभाग से जांच के बाद पत्रावली वर्क सर्किल-8 भेजी गई थी। संबंधित खसरा नंबरों पर अतिक्रमण नहीं होने की रिपोर्ट भी दी गई थी। इसके बावजूद खसरा नंबरों से जुड़ी रिपोर्ट दोबारा मांगी गई और फाइल भूलेख विभाग को वापस भेज दी गई। किसानों का कहना है कि भूलेख विभाग ने 17 सितंबर को अलग से रिपोर्ट भेज दी थी। इसके बाद भी 28 सितंबर को उनकी मूल फाइल फिर वापस कर दी गई। 'बार-बार आपत्ति लगाकर फाइल लंबित कर रहे' किसानों ने आरोप लगाया कि एक ही मामले में बार-बार आपत्तियां लगाकर फाइल को लंबित किया जा रहा है। इससे उन्हें अपने काम के लिए लगातार प्राधिकरण के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। शिकायत में किसानों ने रिश्वत के तौर पर भारी रकम मांगने का आरोप भी लगाया है। हालांकि, यह आरोप किसानों की ओर से लगाए गए हैं और इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। 3 दिन में समाधान का आश्वासन किसानों के प्रदर्शन की सूचना पर प्राधिकरण के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने किसानों से बातचीत कर उनकी शिकायत सुनी। इसके बाद समस्या का तीन दिन में समाधान कराने का आश्वासन दिया गया। आश्वासन के बाद किसानों ने प्रदर्शन खत्म कर दिया। भारतीय किसान परिषद ने चेतावनी दी कि तय समय में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसान दोबारा आंदोलन करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज में ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा:2 युवकों की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस; ड्राइवर फरार
    Next Article
    लखनऊ में 50 करोड़ की ड्रग्स के साथ 4 गिरफ्तार:दिल्ली पुलिस ने फैक्ट्री पकड़ी, कार से हिरोइन की डिलीवरी देने गए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment