Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज में ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा:2 युवकों की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस; ड्राइवर फरार

    1 hour ago

    1

    0

    महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा विजयसलहिया के पास दोपहर करीब 12:25 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस दोनों मृतकों की पहचान कराने में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार 5 अक्टूबर को बृजमनगंज थाना क्षेत्र के विजयसलहिया के पास अज्ञात ट्रक ने बाइक संख्या UP 53 AA 2941 को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर बृजमनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लिया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए महराजगंज जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों और क्षेत्रों में सूचना भेजकर पहचान कराने का प्रयास कर रही है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। थाना पुलिस के अनुसार, सुरागरसी और अन्य माध्यमों से अज्ञात ट्रक और उसके चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। बृजमनगंज थाना प्रभारी मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि दोनों अज्ञात शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 2 लोगों से 36 लाख की साइबर ठगी:बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर वसूले, क्लर्क की नौकरी लगवाने का झांसा देकर ऐंठे रुपए
    Next Article
    5% आबादी भूखंड की फाइल लौटाने पर किसानों का प्रदर्शन:नोएडा अथॉरिटी के वर्क सर्किल-8 पर लगाए परेशान करने के आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment