Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    5 जून को बढ़ेगा असम कैबिनेट का कुनबा, हिमंत बिस्वा सरमा ने किया ऐलान

    5 hours ago

    1

    0

     असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को कहा कि अगले सप्ताह नए मंत्रियों के शपथ लेने के साथ उनके मंत्रिपरिषद का विस्तार किया जाएगा। शर्मा को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य द्वारा 12 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी गई थी। शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह मेंप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्रियों, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)-शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और अन्य शीर्ष गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। मुख्यमंत्री के साथ चार अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली थी। इनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अजंता नियोग और रामेश्वर तेली, असम गण परिषद के अतुल बोरा और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के चरन बोरो शामिल थे। शर्मा ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि असम सरकार की मंत्रिपरिषद का विस्तार पांच जून, 2026 को किया जाएगा।” उन्होंने मंत्रिपरिषद में शामिल किए जाने वाले नए मंत्रियों की संख्या या उनके नामों का उल्लेख नहीं किया। भाजपा के नेतृत्व वाला राजग राज्य में लगातार तीसरी बार सत्ता में आया है। उसने 126 सदस्यीय विधानसभा में कुल 102 सीट हासिल कीं। भाजपा ने नौ अप्रैल को हुए चुनाव में 82 सीट जीतीं, जबकि उसके सहयोगी दलों असम गण परिषद और बीपीएफ ने 10-10 सीट पर जीत दर्ज की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Badrinath National Highway पर लगा भारी जाम, ट्रैफिक संभालने के लिए 'टोकन गेट सिस्टम' शुरू
    Next Article
    Abhishek Banerjee पर हमले को लेकर भाजपा सांसद Saumitra Khan का तंज, कहा- यह जनता के गुस्से का नतीजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment