Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Abhishek Banerjee पर हमले को लेकर भाजपा सांसद Saumitra Khan का तंज, कहा- यह जनता के गुस्से का नतीजा

    5 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर राजनीति थमती नजर नहीं आ रही है। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद सौमित्र खान ने तंज कसा है। सौमित्र खान ने कहा, "उनके अत्याचारों को लेकर जनता के गुस्से का ही यह नतीजा है। अभिषेक बनर्जी को अब अपनी राजनीति सड़कों पर लानी होगी।"भाजपा ने आरोपों से पल्ला झाड़ातृणमूल कांग्रेस द्वारा इस हमले के पीछे भाजपा का हाथ बताए जाने के आरोपों को भी सांसद सौमित्र खान ने पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, "यह अभिषेक बनर्जी के पिछले बयानों का ही नतीजा है। इसमें भाजपा की कोई भूमिका नहीं है।" भाजपा की तरफ से साफ किया गया है कि इस हंगामे से उनकी पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। #WATCH | New Jalpaiguri, West Bengal: On the attack on TMC MP Abhishek Banerjee, BJP MP Saumitra Khan says, "...The public’s anger over their atrocities has led to this outcome. Abhishek Banerjee will now have to take his politics to the streets..." pic.twitter.com/IGWG8oKJlF— ANI (@ANI) May 31, 2026 इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi ने Mamata Banerjee को किया फोन, Abhishek Banerjee पर हमले को बताया लोकतंत्र पर चोटपीड़ितों से मिलने गए थे अभिषेकयह पूरी घटना तब हुई जब अभिषेक बनर्जी दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर इलाके में चुनाव के बाद हुई हिंसा के शिकार परिवारों से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान स्थानीय लोगों और प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उन पर कथित तौर पर हमला कर दिया। इसे भी पढ़ें: Rulers have become killers..., अभिषेक बनर्जी हमले पर Mamata आग बबूला, Kharge-Akhilesh ने भी BJP को घेरासुरक्षा घेरे में फटी कमीजसोनारपुर से सामने आए वीडियो में साफ दिख रहा है कि उग्र प्रदर्शनकारी टीएमसी नेता पर पत्थर, अंडे और जूते फेंक रहे हैं। इस धक्का-मुक्की और हंगामे के बीच अभिषेक बनर्जी की शर्ट भी फट गई। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह उन्हें सुरक्षित घेरे में लिया और इलाके से बाहर निकाला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    5 जून को बढ़ेगा असम कैबिनेट का कुनबा, हिमंत बिस्वा सरमा ने किया ऐलान
    Next Article
    सादगी से होगा DK Shivakumar का शपथ ग्रहण समारोह, महंगाई के चलते Congress ने भव्य आयोजन किया रद्द

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment