Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    5 राज्यों में चुनावी नतीजे, 10 मोमेंट्स:चेन्नई में विजय के परिवार ने डांस किया, सीटी बजाई; बंगाल में BJP का झालमुड़ी बांटकर जश्न

    11 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की काउंटिंग जारी है। बंगाल में भाजपा की बढ़त के बीच जश्न शुरू हो गया है। कोलकाता में भाजपा ऑफिस पर कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी बांटकर जश्न मनाया। TMC ऑफिस पर सन्नाटा पसरा दिखा। चेन्नई में DMK ऑफिस से टेंट हटा दिए गए। 11 मोमेंट्स में चुनावी नतीजे… 1. कोलकाता में BJP ऑफिस पर झालमुड़ी बंटी पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भाजपा ऑफिस में कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी बांटकर जश्न मनाया। रुझानों में भाजपा बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है। बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनने वाली है। 2. कोलकाता में TMC ऑफिस पर सन्नाटा काउटिंग के बीच कोलकाता में TMC ऑफिस के बाहर सन्नाटा पसरा दिखा। कोई चहल-पहल नहीं दिखी। वहीं भाजपा ऑफिस पर सुबह से जश्न का माहौल दिखा। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, सांसद संजय जायसवाल सहित कई नेता पहुंचे। 3. विजय के परिवार ने डांस किया, सीटी बजाई तमिलनाडु के चेन्नई में TVK पार्टी के चीफ विजय के घर पर उनका परिवार जश्न मना रहा है। परिवार के सदस्यों ने डांस किया और सीटी बजाई। TVK का चुनाव चिह्न सीटी है। पहली बार चुनाव लड़ने वाली TVK इस समय 234 में से 104 सीटों पर आगे चल रही है। 4. दिल्ली भाजपा हेडक्वार्टर पर जलेबी बनी दिल्ली स्थित BJP हेडक्वार्टर में काउंटिंग शुरू होते ही जश्न की तैयारियां दिखने लगीं। यहां कार्यकर्ताओं ने जलेबी बनानी शुरू कर दी। पार्टी असम में बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है और पश्चिम बंगाल में बढ़त बनाए हुए है। 5. DMK ऑफिस से टेंट हटाए गए चेन्नई में DMK पार्टी के हेडक्वार्टर अन्ना अरिवलयम में टेंट हटाए, क्योंकि रुझानों में पार्टी तीसरे स्थान पर खिसकती नजर आ रही है। शुरुआती रुझानों में TVK नंबर बन और AIADMK दूसरे नंबर की पार्टी बनी है। 6. दिल्ली में बैंड-बाजे के साथ भाजपा का जश्न दिल्ली में भाजपा हेडक्वार्टर पर अलग-अलग तरीकों से जश्न मनाया जा रहा है। बैंड-बाजे की टीम पहुंच गई है। शाम 7 बजे PM मोदी यहां पहुंचेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं से शाम 5 बजे तक जुटने को कहा गया है। 7. सिलिगुड़ी में BJP कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल लगाए बंगाल के सिलिगुड़ी में भाजपा ऑफिस के बाहर कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने यहां एक-दूसरे को भगवा रंग के अबीर-गुलाल लगाए और पार्टी के समर्थन में नारेबाजी की। 8. केरलम में बढ़त को लेकर कांग्रेस का जश्न दिल्ली स्थित कांग्रेस हेडक्वार्टर पर जश्न शुरू हो गया है। केरलम में शुरुआती रुझानों में कांग्रेस के नेतृत्व वाली UDF गठबंधन बढ़त बनाए हुए है। UDF ने दोपहर 12 बजे तक आंकड़ों में बहुमत पार कर लिया है। 9. तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस हेडक्वार्डर पर केक कटे केरलम के तिरुवनंतपुरम स्थित कांग्रेस हेडक्वार्टर में केक काटकर जश्न मनाया गया। इसमें पार्टी के महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल, प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ और नेता प्रतिपक्ष वी.डी. सतीशन, सांसद शशि थरूर और के. सुरेश शामिल हुए। 10. गौरव गोगोई अपनी सीट से पिछड़े असम विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और जोरहाट से उम्मीदवार गौरव गोगोई अपनी सीट पर पीछे चल रहे हैं। काउंटिंग के दौरान उनके चेहरे पर निराशा दिखी। 11. असम BJP ऑफिस पर भजन-कीर्तन असम में भाजपा सरकार की फिर से वापसी होती दिख रही है। काउंटिंग के बीच गुवाहाटी स्थित भाजपा ऑफिस में भजन-कीर्तन के साथ जीत का जश्न मनाया जा रहा है। राज्य की कुल 126 सीटों में से पार्टी 79 सीटों पर आगे चल रही है, जो बहुमत के आंकड़े से काफी ज्यादा है। 5 राज्यों में चुनाव प्रचार के दौरान भी कई ऐसे नजारे दिखे, जो चर्चा में रहे। पीएम मोदी ने बंगाल में झालमुड़ी खाई, तो राहुल गांधी केरलम में साइकिल से घूमे। ममता ने सब्जी खरीदी। 51 दिन चले कैंपेन के 8 सबसे चर्चित मोमेंट्स… -------------------------------- विधानसभा चुनाव से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… बंगाल के रुझानों में भाजपा सरकार: 6% वोट बढ़ने से 115 सीटों का फायदा, TMC को इतना ही नुकसान रुझानों में तमिलनाडु में उलटफेर, TVK नंबर वन पार्टी; केरलम में कांग्रेस, असम में BJP की सरकार बारामती से अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा आगे: महाराष्ट्र-गुजरात समेत 5 राज्यों की 7 सीटों पर काउंटिंग
    Click here to Read more
    Prev Article
    तमिलनाडु में एक्टर विजय की TVK को एकतरफा बढ़त:केरलम में 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी; असम में गौरव गोगोई 23000 वोट से हारे
    Next Article
    सुप्रीम कोर्ट का ट्रांसजेंडर संशोधन एक्ट पर केंद्र-राज्यों को नोटिस:6 हफ्ते में जवाब मांगा; सिंघवी बोले- संशोधन पहचान खुद तय करने का अधिकार छीनता है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment