Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अवैध शराब बिक्री के आरोप पर महिला-बुजुर्ग में झड़प, VIDEO:मुजफ्फरनगर में पुलिस ने बीच-बचाव कर शांत कराया

    1 hour ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के आरोप को लेकर सोमवार को एक महिला और बुजुर्ग के बीच तीखी झड़प हो गई। रुड़की रोड स्थित बिजलीघर के पास एक खोखे पर हुए इस विवाद में पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि 'आरके टी स्टॉल' नामक इस खोखे पर अवैध रूप से शराब बेची जाती है और वहीं लोगों को बैठाकर पिलाई भी जाती है। उन्होंने मौके पर पड़े देशी शराब के खाली टेट्रा पैक दिखाते हुए दावा किया कि शाम ढलते ही यहां शराबियों की महफिल सजने लगती है। इसी बात को लेकर एक महिला ने खुलेआम बुजुर्ग पर आरोप लगाया कि वह यहां शराबियों को इकट्ठा करते हैं। विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने बुजुर्ग को मारने के लिए अपनी चप्पल निकाल ली। बुजुर्ग ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वह कोई शराब नहीं बेचते और कुछ लोग खुद ही वहां आकर बैठ जाते हैं। दोनों पक्षों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि हाथापाई की नौबत आ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पहले बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन हालात बिगड़ते देख पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस की मौजूदगी में मामला शांत कराया गया। उल्लेखनीय है कि इसी इलाके में सोमवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला था। माना जा रहा था कि अत्यधिक शराब के सेवन से उसकी मौत हुई थी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा बढ़ गया था और उन्होंने खोखे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और हंगामा साफ देखा जा सकता है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी दोनों के बीच घुसकर मामला शांत कराने की कोशिश करता भी दिख रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पश्चिम बंगाल चुनाव जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न:बस्ती BJP कार्यलय पर आतिशबाजी और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिए
    Next Article
    शाहजहांपुर में चीनी मिल कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में एमडी और यूनिट हेड पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment