Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में एक साथ उठीं पांच अर्थी:बिलारी के युवक ने गुरुग्राम में पत्नी और 4 बच्चों की हत्या की

    1 hour ago

    1

    0

    मुरादाबाद के बिलारी कस्बे के रहमतनगर में एक सा पांच जनाज उठन से मातम छा गया। कस्बे के मोहल्ला रहमतनगर निवासी एक युवक द्वारा हरियाणा के गुरुग्राम में अपनी पत्नी और चार मासूम बच्चों की हत्या किए जाने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस दर्दनाक वारदात से बिलारी समेत पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है। मौहल्ला रहमतनगर में रविवार रात उसे वक्त कोहराम मच गया जब लगभग 10 बजे यह पांचो जनाजे यहां पहुंचे। मृतकों को देखने के लिए भारी हुजूम उमड़ पड़ा बड़ी संख्या में लोग इस मंजर को देखने पहुंचे। और मृतक ऑन के इस आखिरी सफर में अपनी संवेदनाओं के साथ शामिल हुए। सभी मृतकों को इस्लामी रीति रिवाज के हिसाब से गुस्से देकर जनाजे की नमाज के लिए तैयार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलारी निवासी नाजिम पुत्र नवाबजान अपनी पत्नी नजमा और चार बच्चों के साथ गुरुग्राम के वजीरपुर इलाके में रहकर सैलून का काम करता था। जहां उसने पहले पत्नी और बच्चों को कथित रूप से नशीला पदार्थ दिया, जिसके बाद उनकी हत्या कर दी। सूत्रों के अनुसार आरोपी ने पुलिस पूछताछ में पत्नी और बच्चों को जहर देकर मारने की बात कही है। प्रारंभिक जांच में आर्थिक तंगी और कर्ज को लेकर घर में अक्सर विवाद होना सामने आया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। शनिवार देर शाम पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद पत्नी और चारों बच्चों समेत पांचों शव बिलारी पहुचे और गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किया जा रहा है। इस हृदयविदारक घटना से रहमतनगर मोहल्ले सहित पूरे बिलारी क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।हर किसी की आँखे नम हैं वही सालों से क़बर खोदने वाले लियाकत हुसैन ने कहा कि उन्होंने इससे पहले कभी किसी एक ही परिवार की पांच क़बरें एक साथ नहीं खोदी उन्होंने बताया कि 6 आदमी दोपहर 3:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक भी इन कबरों को पूरी तरह से नहीं खोद पाये हैं। उन्होंने भी इस हादसे पर दुख जताया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में दीवार ढहने से 2 युवकों की मौत:2 घायल; तूफान से आम के बागों को नुकसान, जमीन पर बिछे छोटे-छोटे फल
    Next Article
    गोरखपुर में तेज बारिश से बिगड़े हालात:सड़कों पर घुटनों तक भरा पानी, लगा लंबा जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment