Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में रेस्टोरेंट-मिठाई की दुकान पर छापा:15 घरेलू सिलेंडर जब्त, घरेलू सिलेंडर का कमर्शियल इस्तेमाल चल रहा था

    9 hours ago

    1

    0

    औरैया में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। टीम ने कस्बा क्षेत्र के विभिन्न रेस्टोरेंट और खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इनमें पैराडाइज रेस्टोरेंट, जेके टावर रेस्टोरेंट, कृष्णा स्वीट्स, रमाकांत स्वीट्स, राधे-राधे स्वीट्स, स्वाद सदन फैमिली रेस्टोरेंट और बस स्टैंड के पास स्थित पिज्जा शॉप शामिल रहे। जांच के दौरान कई जगह घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाया गया। 15 सिलेंडर जब्त, किए गए सीज कार्रवाई के तहत स्वाद सदन फैमिली रेस्टोरेंट से 3 सिलेंडर, बस स्टैंड के पास पिज्जा शॉप से 4 सिलेंडर और देवकली चौराहा स्थित नेपाली मोमोज रेस्टोरेंट से 3 सिलेंडर जब्त किए गए। कुल 15 सिलेंडरों को सीज कर जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय की अभिरक्षा में सौंप दिया गया। पुलिस और पूर्ति विभाग की टीम रही मौजूद इस अभियान में उपजिलाधिकारी के साथ एआरओ जगन्नाथ राणा, पूर्ति निरीक्षक राजेश और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। कोतवाली औरैया पुलिस बल ने भी कार्रवाई में सहयोग किया। उपजिलाधिकारी अजय आनंद वर्मा ने बताया कि घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे अवैध कार्यों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई के तहत, स्वाद सदन फैमिली रेस्टोरेंट से 3 सिलेंडर, बस स्टैंड के पास पिज्जा शॉप से 4 सिलेंडर और देवकली चौराहा स्थित नेपाली मोमोज रेस्टोरेंट से 3 सिलेंडर जब्त किए गए। जब्त किए गए सभी 15 सिलेंडरों को सीज कर जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है। इस अभियान में उपजिलाधिकारी के साथ जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय के एआरओ जगन्नाथ राणा, पूर्ति निरीक्षक राजेश और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। कोतवाली औरैया पुलिस बल ने भी सहयोग प्रदान किया। उपजिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा ने गुरुवार सुबह 11 बजे बताया कि घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बड़ी ईदगाह में दो शिफ्टों में ईद की नमाज:कानपुर में कमेटी की अपील सड़क पर न बिछाएं जानमाज, ईदगाह के भीतर पहुंचाने के लिये 250 वालंटियर लगाए
    Next Article
    5 सेकंड में भरा LPG सिलेंडर चुराकर सरपट भागा चोर:बस्ती में दिनदहाड़े रसोई में घुसते VIDEO, पीड़ित बोले- बड़ी मशक्कत से जुगाड़ करके लाए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment