Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    5 साल में सबसे ठंडे दिन और सबसे गर्म रात:आगरा में चल रही ठंडी हवा, फिर भी न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.4°C ज्यादा

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा में पिछले 4 दिन से लगातार हवा चल रही है। कई जिलों में हुई बारिश के बाद सोमवार को हवा में ठंडक रही। इसकी वजह से पिछले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 7.2°C की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, रात का तापमान लगातार बढ़ रहा है। 24 घंटे में ही 1.1°C की बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले 5 साल में इन दिनों सबसे कम गर्मी है। वर्ष 2022 से 2026 के बीच 15 मार्च के तापमान के रिकॉर्ड के अनुसार, इस डेट को सबसे कम अधिकतम तापमान इसी साल रहा है। जबकि इसी समयावधि में 15 मार्च को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 2022 में रहा है। देखें पिछले 5 साल में 15 मार्च को तापमान की स्थिति सोमवार सुबह का मौसम सोमवार सुबह से ही ठंडी हवा चल रही है। धूप हल्की है। सुबह का तापमान लगभग 18°C रहा। शुक्रवार दोपहर बाद से ही हल्की चल रही है। जिसकी वजह से गर्मी से राहत है। दिन का तापमान लगातार गिर रहा है वहीं, रात के तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 11 मार्च को अधिकतम तापमान जहां 38.2°C पर पहुंच गया था वहीं, 15 मार्च को गिरकर यह 31°C पर आ गया। 11 मार्च को न्यूनतम तापमान 19.1°C था जोकि 15 मार्च को बढ़कर 20.4°C पर आ गया। रात का तापमान सामान्य से 5.4°C अधिक है। देखें पिछले दिनों के तापमान की स्थिति… पूर्वानुमान सोमवार को दिन में बादल छाये रहेंगे। धूप नहीं निकलेगी। इससे तापमान में और गिरावट आएगी। सोमवार को अधिकतम तापमान लगभग 31°C और न्यूनतम तापमान 17°C रह सकता है। ये रह सकती है तापमान की स्थिति
    Click here to Read more
    Prev Article
    बृजधाम पैलेस में उमर वैश्य युवजन संघ का होली मिलन:मिर्जापुर में विधायक रत्नाकर मिश्र बोले- प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है होली
    Next Article
    बलिया में सपा महासचिव अवलेश सिंह का सरकार पर हमला:बोले- बीजेपी राज में ब्राह्मणों का हो रहा अपमान, महंगाई से जनता त्रस्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment