Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बृजधाम पैलेस में उमर वैश्य युवजन संघ का होली मिलन:मिर्जापुर में विधायक रत्नाकर मिश्र बोले- प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है होली

    1 hour ago

    1

    0

    मिर्जापुर के अनगढ़ रोड स्थित बृजधाम पैलेस में उमर वैश्य युवजन संघ की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को होली पर्व की शुभकामनाएं और बधाई दी। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व समाज के सभी वर्गों को एक साथ जोड़ने और पुराने मनमुटाव को भुलाकर रिश्तों को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक आयोजन समाज में एकता और सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पारंपरिक गीत-संगीत के बीच सभी ने उत्सव का आनंद लिया और आपसी मेल-मिलाप का माहौल बना रहा। वक्ताओं ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने में युवाओं की भूमिका अहम होती है। ऐसे आयोजन युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी को मजबूत करने का अवसर देते हैं। बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद इस अवसर पर आशुकांत चुनाहे, विजय गुप्ता, अरविंद कुमार गुप्ता, द्वारिका नाथ ऊमर, प्रदीप गुप्ता और हिमांशु ऊमर सहित संघ के पदाधिकारी, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प भी लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन योजना’ लागू:गांवों तक पहुंचेगी बस सेवा, युवाओं को मिलेगा रोजगार
    Next Article
    5 साल में सबसे ठंडे दिन और सबसे गर्म रात:आगरा में चल रही ठंडी हवा, फिर भी न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.4°C ज्यादा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment