Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    5 साल से जल निकासी की समस्या, 500 लोग परेशान:मनोहरपुर कांशीराम आवास कॉलोनी में गंदगी और जलभराव से बीमारी फैलने का डर

    3 hours ago

    1

    0

    चंदौली जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका क्षेत्र की मनोहरपुर कांशीराम आवास कॉलोनी में करीब 15 साल से जल निकासी की समस्या बनी हुई है। कॉलोनी में रहने वाले करीब 500 लोगों को गंदगी और जलभराव के बीच जीवन गुजारना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। कॉलोनी में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से जगह-जगह गंदगी और पानी जमा रहता है। इससे संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। कॉलोनी में बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भी इसी परेशानी के बीच रहना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से समस्या बने रहने के बावजूद जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। नगर पालिका से एसडीएम तक कर चुके शिकायत स्थानीय निवासी नईम हाशमी, भोला वर्मा और मोहम्मद शहाबुद्दीन ने बताया कि जल निकासी की समस्या को लेकर वे नगर पालिका, एसडीएम और अध्यक्ष प्रतिनिधि समेत संबंधित अधिकारियों को कई बार आवेदन दे चुके हैं। हर बार समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं हुआ। कॉलोनी की अनदेखी से लोगों में नाराजगी स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर के दूसरे इलाकों में साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जा रहा है, लेकिन कांशीराम आवास कॉलोनी की लगातार अनदेखी हो रही है। जलभराव और गंदगी के कारण लोगों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रशासन के रवैये से कॉलोनीवासियों में नाराजगी बढ़ रही है। मांग पूरी नहीं हुई तो सड़क पर उतरने की चेतावनी कॉलोनी के लोगों ने प्रशासन से जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने और नियमित साफ-सफाई कराने की मांग की है। उनका कहना है कि 15 साल से चली आ रही समस्या का अब तक समाधान नहीं होना जिम्मेदारों की उदासीनता को दर्शाता है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या दूर नहीं हुई तो वे सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में 40 घंटे बाद भी पुलिस को सुराग नहीं:सर्राफा व्यापारी से लूट के बाद भी बदमाशों नहीं मिले, CCTV की मदद से तलाश जारी
    Next Article
    बंधे पशुओं से टकराया तेज रफ्तार ट्रेलर, 3 की मौत:एटा-शिकोहाबाद मार्ग हादसा, पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment