Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामगढ़ हादसे पर PM Modi ने जताया दुख, PMNRF से पीड़ितों को मुआवजे की घोषणा

    3 hours from now

    2

    0

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को झारखंड सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 13 लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति पचास हजार रुपये दिए जाएंगे। झारखंड के रामगढ़ जिले में बीती रात एक तेज रफ्तार एसयूवी के भारी वाहन से टकरा जाने के कारण पांच महिलाओं और दो बच्चों सहित कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘झारखंड के रामगढ़ जिले में हुई दुखद घटना के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायल लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हों।जान गंवाने वालों के परिजनों को पीएमएनआरएफ (प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष) से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायल व्यक्ति को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।’’ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह हादसा रात करीब 2.30 बजे रांची-पटना राजमार्ग पर कुज्जू क्षेत्र के पैंकी गांव के पास हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Jharkhand के Ramgarh में भारी वाहन से टकराई SUV, 13 की मौत
    Next Article
    Lok Sabha में 97 सांसदों की बदलीं सीटें, DMK और NCP नेताओं का नया सिटिंग प्लान तय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment