Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Thane में श्रमिक शिविर में लगी आग, स्लैब गिरने से दो दमकलकर्मी घायल

    3 hours from now

    2

    0

    महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक श्रमिक शिविर में आग बुझाने के दौरान सीमेंट का स्लैब गिरने से दमकल विभाग के दो कर्मियों को मामूली चोटें आईं। नगर निकाय के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घोडबंदर मार्ग के मानपाडा इलाके में एक रियल एस्टेट परियोजना के निर्माण श्रमिकों के लिए बनाई गई दो मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल के 10 कमरों में शनिवार रात करीब 10 बजकर 25 मिनट पर आग लग गई।उन्होंने कहा कि दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) और कापूरबावडी थाने के कर्मियों के साथ मिलकर आग बुझाने का अभियान चलाया। ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ प्रमुख यासीन तडवी ने कहा, ‘‘निर्माण कार्य के लिए रखे गए सीमेंट स्लैब पर खड़े दो दमकलकर्मी इस स्लैब के गिरने से घायल हो गए।’’ उन्होंने बताया कि उप-केंद्र अधिकारी अमित मधुकर घोलप (43) और दमकलकर्मी शिवाजी देवराम मेंगल (46) को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने कहा कि रात 11 बजकर 40 मिनट तक आग पूरी तरह बुझा दी गई और स्थिति पर काबू पा लिया गया।उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Lok Sabha में 97 सांसदों की बदलीं सीटें, DMK और NCP नेताओं का नया सिटिंग प्लान तय
    Next Article
    Jharkhand के Ramgarh में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित SUV की टक्कर से 13 की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment