Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    50 छात्राओं ने पराग मिल्क फैक्ट्री का किया शैक्षणिक भ्रमण:आधुनिक डेयरी उद्योग की बारीकियों को समझने का मिला अवसर

    1 hour ago

    2

    0

    लखनऊ में ए.पी. सेन मेमोरियल गर्ल्स पीजी कॉलेज की 50 छात्राओं ने शुक्रवार को पराग मिल्क फैक्ट्री का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं को आधुनिक डेयरी उद्योग की कार्यप्रणाली और बारीकियों को करीब से समझने का अवसर मिला। वर्ष 2021 में स्थापित इस फैक्ट्री में छात्राओं ने देखा कि दूध से लेकर दही, घी और पनीर जैसे उत्पादों का निर्माण लगभग पूरी तरह स्वचालित मशीनों द्वारा किया जाता है। यह प्रक्रिया उत्पादन में "न्यूनतम मानवीय हस्तक्षेप" सुनिश्चित करती है और उत्पादों की उच्च गुणवत्ता बनाए रखती है। दूध का संग्रह सहकारी समितियों के माध्यम से होता है भ्रमण के दौरान छात्राओं को बताया गया कि पनीर बनाने में किसी भी प्रकार के रसायन का उपयोग नहीं किया जाता है। दूध को सुरक्षित रखने के लिए पाश्चराइजेशन प्रक्रिया अपनाई जाती है। दूध का संग्रह सहकारी समितियों के माध्यम से होता है और पैकिंग तक हर स्तर पर उसकी गुणवत्ता की सख्त जांच की जाती है। फैक्ट्री का उत्पादन बाजार की मांग के अनुरूप निर्धारित किया जाता है। यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था महत्वपूर्ण छात्राओं को यह भी जानकारी दी गई कि सहकारी समितियां किसानों को डेयरी व्यवसाय के लिए ऋण सुविधा प्रदान करती हैं। यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर रचना श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण छात्राओं को स्टार्टअप शुरू करने और औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक समझ विकसित करने में सहायक सिद्ध होते हैं।इस शैक्षणिक भ्रमण का समन्वय डॉ. मोनिका ने किया, जबकि डॉ. वैशाली, डॉ. कंचन, डॉ. पूजा, राकेश और मनोज ने इसमें सहयोग प्रदान किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में 11-12 अप्रैल को बिजली कटौती:भटवलिया उपकेंद्र पर मरम्मत से 4 घंटे बाधित रहेगी आपूर्ति
    Next Article
    संकटमोचन में कलाकरों को प्रस्तुति के बदले मिलती है पिटारी:मंदिर परिसर के पूर्वोत्तर कोने में ‘चित्रकूट’ भी बसा,जीवंत हुआ लखनऊ घराने का कथक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment