Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में 11-12 अप्रैल को बिजली कटौती:भटवलिया उपकेंद्र पर मरम्मत से 4 घंटे बाधित रहेगी आपूर्ति

    1 hour ago

    2

    0

    देवरिया जिला मुख्यालय पर 11 और 12 अप्रैल 2026 को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 33/11 केवी भटवलिया उपकेंद्र पर मरम्मत और लाइन कार्य के कारण यह कटौती सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक, यानी चार घंटे के लिए होगी। शहर के भटवलिया स्थित विघुत उपकेंद्र से निकलने वाली 11 केवी कचहरी फीडर पर आवश्यक कार्य कराए जाएंगे। इस दौरान भटवलिया विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। बिजली कटौती से प्रभावित होने वाले प्रमुख क्षेत्रों में सिविल लाइन रोड, कोतवाली रोड, रामनाथ देवरिया, राघवनगर, बास देवरिया और इनके आसपास के मोहल्ले शामिल हैं। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता चंद्रमा प्रसाद ने बताया कि यह कार्य उपभोक्ताओं को भविष्य में बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। विद्युत विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए पहले से तैयारी कर लें। विशेष रूप से पानी भरने, आवश्यक घरेलू कार्यों और व्यावसायिक गतिविधियों को समय पर निपटाने की सलाह दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि कार्य निर्धारित समय के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि आपूर्ति जल्द बहाल हो सके। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा करते हुए "राष्ट्रहित में बिजली बचाएं" का संदेश भी दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इसाबेला थोबर्न कॉलेज में बैकलॉरिएट पुरस्कार समारोह:छात्राओं, रिटायर प्रोफेसरों को किया गया सम्मानित
    Next Article
    50 छात्राओं ने पराग मिल्क फैक्ट्री का किया शैक्षणिक भ्रमण:आधुनिक डेयरी उद्योग की बारीकियों को समझने का मिला अवसर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment